एक्सप्लोरर

Shani Upay: 25 दिसंबर क्रिसमस का दिन है खास, शनि प्रकोप से बचने के लिए कर लें ये चमत्कारी उपाय

Shani Upay: ज्योतिष के अनुसार शनि एक ऐसा ग्रह है, जिसका प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली पर पड़ता है. सभी ग्रहों में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है. शनि देव को न्याय का देवता माना गया है.

Shani Upay: ज्योतिष के अनुसार शनि एक ऐसा ग्रह है, जिसका प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली पर पड़ता है. सभी ग्रहों में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है. शनि देव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना गया है. कहते हैं कि शनि के प्रकोप (Shani Prakop) से इंसान ही नहीं बल्कि देवता भी डरते हैं. ऐसे में जीवन को सही तरीके से चलाने के लिए शनि की नाराजगी से बचे रहना जरूरी है.

ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कुंडली में शनि अशुभ हो तो इससे बचने के लिए जल्द ही कुछ उपाय कर लेने चाहिए, वरना व्यक्ति को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती है. यहां तक की व्यक्ति का मान-सम्मान, कारोबार, धन, सेहत आदि सब बर्बाद कर देते हैं. उसे हर काम में असफलता ही हाथ लगती है. ज्योतिष अनुसार साल में कुछ दिन ऐसे होते हैं उस दिन अगर शनि के उपाय (Shani Upay) किए जाएं, तो कई गुना ज्यादा लाभ होता है.  

शनि उपाय के लिए 25 दिसंबर को बन रहा विशेष योग  (Shani Upay On 25 December)

शनि देव (Shani Dev) को प्रसन्न करने लिए साल के आखिरी में एक खास मौका मिल रहा है. 25 दिसंबर शनिवार (25 December, Saturday) के दिन एक विशेष संयोग बन रहा है, जो शनि के प्रकोप से राहत दिलाने में बहुत मदद करेगा. बता दें कि कल शनिवार के दिन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि (Saturday Shashti Tithi) भी है. इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में होता है. वहीं, सुबह 11:23 मिनट प्रीति योग बन रहा है. इसके बाद आयुष्मान योग बनेगा. माना जाता है कि ये दोनों ही योग शनि देव की पूजा (Shani Dev Puja) के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं. इतना ही नहीं, मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और उपाय आम दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा फल देते हैं. 

यूं करें शनि देव को प्रसन्न (Shani Upay)

- शनि देव (Shani Dev) को शांत करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए 25 दिसंबर, शनिवार के दिन ये आसान से उपाय करने से लाभ होगा. इसके लिए शनिवार के दिन 25 तारीख को शनि मंदिर (Shani Mandir) जाकर इनकी पूजा करें. ध्यान रहे कि इस दौरान गलती से भी उनकी मूर्ति के सामने न खड़े हों, थोड़ा दाएं या बाएं होकर ही खड़े होना चाहिए.

- शनि देव (Shani Dev) को सरसों का तेल अर्पित करने के बाद शनि मंत्र (Shani Mantra) का जाप और चालीसा पाठ (Shani Chalisa Path) करें. 

- इस दिन शनि से संबंधित किसी भी चीज का दान अवश्य करें. साथ ही, किसी गरीब, असहाय व्यक्ति की मदद भी करने से लाभ होगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Shani Vakri 2026: 7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
7 दिन बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 5 राशियों पर सबसे ज्यादा असर, देखें क्या करें, क्या नहीं
Aaj Ka Panchang 21 July 2026: आज मंगलवार और गुप्त नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग देखें
आज मंगलवार और गुप्त नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग देखें
Sarvarth Siddhi Yog 2026: जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय
जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget