एक्सप्लोरर

चाय के साथ गलती से भी न खाएं ये चीजें, पड़ जाएंगे बीमार

क्या आपको भी चाय के साथ बेसन के पकौड़े या नमकीन खाने का शौक है? इस तरह का खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

सुबह उठकर चाय सभी को चाहिए होती है. बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनकी चाय के बिना सुबह ही नहीं होती है. कई लोग चाय के साथ नमकीन, रोटी, बिस्कुट या कोई और चीज खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार दो चीजों का रिएक्शन भी हो जाता है. चाय के साथ भी ऐसा हो सकता है. अक्सर जब घरों में मेहमान आते है तो सबसे पहले हम उन्हें चाय के साथ कुछ नमकीन या बिस्कुट दे देते हैं, लेकिन क्या आप जानते है, इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती है. जी हां चाय के साथ कुछ अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरुरी है कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए. तो चलिए जानिए चाय के साथ खाने वाली उन चीजों के बारे में जिसका सेवन आपको भूलकर भी चाय के साथ नहीं करना है. 

चाय और नींबू- वैसे तो चाय के साथ कोई नींबू से बने किसी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करता है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो नींबू की चाय बेहद पसंद करते हैं. आपको बता दें, नींबू के रस में एसिडिक तत्त्व पाएं जाते हैं और जब आप नींबू की चाय का सेवन करते हैं तो पेट में जाकर एसिड कई तरह की परेशानियों की वजह बन जाता है. इसलिए चाय के रुप में नींबू का सेवन न करें. इसके अलावा दूध वाली चाय के साथ नींबू पड़ी हुई कोई चीज न खाएं.

नुकसान

  • नींबू की चाय का सेवन करने से हो सकती है पेट में सूजन.
  • इससे एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न जैसी परेशानियां भी घेर लेती हैं
  • इतना ही नहीं यह एसिडिटी को बढ़ावा देती है

चाय के बाद पानी न पिएं- बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो अक्सर चाय पीने के बाद पानी पीते है. जब आप किसी गरम और ठंडी चीज का सेवन एक साथ करते हैं तो पाचन तंत्र पर इसका बुरा असर पड़ता है और वह पच नहीं पाता है.

नुकसान

  • ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या होने लगती है.
  • इतना ही नहीं बल्कि गैस की तकलीफ भी बढ़ जाती है

चाय के साथ प्याज, अंडा, सलाद और अंकुरित अनाज का सेवन कभी न करें- ज्यादातर लोग नाश्ते में चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. कई लोग ऐसे है जो नाश्ते में अंडा, सलाद, आदि खाना पसंद करते हैं. आपको बता दें ऐसे लोगों को नाश्ते के साथ कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए. इन खाद्य पदार्थों में कुछ ऐसे तत्त्व मौजूद होते हैं जो चाय में मौजूद चायपत्ती के साथ रिएक्ट कर जाते हैं इसका असर आपके शरीर और स्वास्थ्य पर पड़ता है.

नुकसान

  • ऐसा करने से शरीर और पेट दोनों पर प्रभाव पड़ सकता है.

चाय के साथ नमकीन का सेवन न करें- अक्सर जब भी आपके घर पर मेहमान आते होंगे तो चाय के साथ नमकीन जरूर सर्व करते होंगे, लेकिन चाय के साथ नमकीन, मूंगफली, नट्स जैसी चीजें खाने से आपकी सेहत को बहुत नुकसानदायक हो सकता है. चाय के साथ कोई भी नमकीन रिएक्ट कर जाता है, जिससे शरीर को परेशानी होती है. दरअसल, चाय में टैनिन पाएं जाते हैं जो नमकीन में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक देते है.

नुकसान

  • इसका सेवन करने से हो सकता है आपका पेट ख़राब.

बेसन से बनी चीजें और चाय- ठंड में मौसम में ज्यादातर लोग चाय और बेसन के पकौड़े खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह आपते लिए घातक हो सकता है. दरअसल बेसन में कुछ तत्व पाएं जाते हैं जो चायपत्ती के साथ रिएक्ट कर जाते हैं और पाचनतंत्र को परेशानी हो जाती है, जिस वजह से यह पचता नहीं है और कई तरह की तकलीफें भी बढ़ जाती है.

नुकसान

  • पेट से जुडी तकलीफें होने लगती है.
  • पाचन गड़बड़ हो जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Anti Aging Foods: 50 की उम्र में भी 35 के दिखेंगे, डेली डायट में शामिल करें ये पांच फूड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slippers At Home Benefits: क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
क्या घर में चप्पल पहनकर चलना सही है, जानें क्या कहती है रिसर्च?
Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
IRCTC Tour Package: कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज
कम बजट में घूमें गंगटोक और दार्जिलिंग, आईआरसीटीसी लाया खास टूर पैकेज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget