एक्सप्लोरर

Paneer Recipe: मराठी स्टाइल में बनाएं पनीर की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Spicy Paneer: पनीर की स्पाइसी सब्जी खानी है तो इसे मराठी स्टाइल में बनाएं. इसका टेस्टी और स्पाइसी फ्लेवर आपके खाने का स्वाद बढ़ा देगा. जानिए कैसे बनाएं मराठी स्टाइल में पनीर.

Paneer Recipe: पनीर की सब्जी में ज्यादातर मिठास आती है. अगर आप थोड़ा स्पाइसी खाना पसंद करते हैं तो लाल मिर्च और कई तरह के खड़े मसालों से बनकर तैयार होने वाला मराठा पनीर ट्राई कर सकते हैं. पनीर का ऐसा स्वाद आपने पहले कभी नहीं चखा होगा. मराठी स्टाइल की ये पनीर (Maratha Paneer) की सब्जी रोटी, नान या फिर पराठे के साथ बहुत टेस्टी लगती है. घर पर अगर कोई मेहमान आने वाले हैं तो आप मटर पनीर या कड़ाही पनीर की जगह ये रेसिपी ट्राई करें. लोग आपकी पनीर की सब्जी की तारीफ करते नहीं थकेंगे. इसका स्वाद दूसरी पनीर की सब्जियों से एकदम अलग होता है. इसकी खासियत है इसमें पड़ने वाले कई तरह के मसाले. आइये जानते हैं मराठी स्टाइल में कैसे बनाएं पनीर की सब्जी.

मराठी स्टाइल पनीर बनाने के लिए सामग्री
आपको इस सब्जी को तैयार करने के लिए 250 ग्राम पनीर चाहिए. इसमें 1 टमाटर पडे़गा, 1 प्याज, 3-4 सूखी लाल मिर्च, 2 टेबलस्पून दही, 1 टीस्पून साबुत धनिया, 1 टीस्पून कलौंजी, 1 टीस्पून गरम मसाला, 1/2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट चाहिए. आपको इसमें टेंगी फ्लेवर देने के लिए 1 टेबलस्पून नींबू का रस, 1/2 कप बटर, 1 टीस्पून जीरा, 1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून कसूरी मेथी और 2 टेबलस्पून हरा धनिया चाहिए. आप नमक और तेल अपने हिसाब से रख सकते हैं.  

मराठी स्टाइल पनीर की रेसिपी
1- मराठी स्टाइल में पनीर की सब्जी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को काट लें.
2- अब सूखी हुई लाल मिर्च को कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें और भीगी हुई मिर्च के बीज निकाल दें.
3- एक पैन में जीरा, कलौंजी और धनिया को हल्का भून लें. 
4- अब इन साबुत मसालों को मिक्सी में पीस लें और पाउडर बना लें.
5- जो लाल मिर्च भीगी हुई हैं उनमें नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें. 
6- अब पनीर को पिसे हुए मासाले और लाल मिर्च के पेस्ट से मेरिनेट कर लें और इसे 15 मिनट के लिए रख दें. 
7- कड़ाही में तेल डालें और इसमें प्याज डालकर भून लें. इसके बाद टमाटर डालें और भून लें.
8- अब प्याज टमाटर को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें. 
9- एक पैन में हल्का बटर डालकर मेरिनेटेड पनीर को थोड़ा फ्राई कर लें. 
10- दूसरी कड़ाही में ऑयल डालें और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें. इसमें प्याज टमारट वाली प्यूरी डालकर भी भून लें.
11- अब लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला मिला दें. थोड़ा पानी डालकर 10 मिनट तक पकाएं. 
12- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो पनीर डाल  दें. तैयार है मराठी स्टाइल पनीर इसे कसूरी मेथी और धनिया डालकर खाएं. 

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को सब्जियां खिलाने का आसान तरीका, स्वाद से खाएंगे

ये भी पढ़ें: Onion Storage: लंबे समय तक प्याज को रखना चाहते है फ्रेश, तो इन तरीकों का करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget