एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: भरवां टिंडे की रेसिपी, ट्राई करें ये मसालेदार सब्जी

Stuffed Apple Gourd Recipe: गर्मी में टिंडे खूब आते हैं. हालांकि कुछ लोगों को टिंडे की सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं लगता है. ऐसे में आप ये मसालेदार भरवां टिंडे जरूर ट्राई करें.

Bharwa Tinda Recipe: गर्मी के सीजन में ऐसी कई सब्जियां आती हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. गर्मी में टिंडे भी आते हैं. हालांकि जिन लोगों को लौकी तोरई का स्वाद अच्छा नहीं लगता है उन्हें टिंडे भी पसंद नहीं आते हैं. खासतौर से बच्चे ऐसी सब्जियां खाने में बहुत नखरे करते हैं.

अगर आप भी टिंडे खाना पसंद नहीं करते हैं तो ये भरवां टिंडे जरूर ट्राई करें. इसका मसालेदार स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. आप भरवां टिंडे को पराठे या रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं. आप इन्हें कई दिन तक खा सकते हैं. फ्रिज में रखने पर ये 3-4 दिन तक खराब नहीं होंगे. जानते हैं कैसे बनाते हैं भरवां टिंडे.

भरवां टिंडे बनाने के लिए सामग्री

  • मीडियम साइज के 4 टिंडे
  • 3 प्याज को कद्दूकस कर लें 
  • 2 हरी मिर्च को बारीक काट लें
  • 5 लहसुन की कलियां छील लें
  • एक इंच अदरक का टुकड़ा कस लें
  • 1 स्पून हल्दी
  • 2 स्पून धनिया पाउडर
  • 1 स्पून गरम मसाला पाउडर
  • थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • ऑयल फ्राई करने के लिए

भरवां टिंडे बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले टिंडे को धोकर छील लें और बीच में क्रॉस करके 2 कट लगा दें. 
2- इसके बाद टिंडे में थोड़ा नमक लगाकर 10 मिनट रख दें. 
3- अब लहसुन, हरी मिर्च, हरी धनिया और अदरक को कूट लें.
4- अब प्याज और हरी मिर्च को पीस लें या कद्दूकस कर लें.
5- इस मसाले में हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिला लें. इसी में कुटा हुआ अदरक लहसुन भी मिला दें.
6- अब थोड़ा मसाला लेकर टिंडे के बीच में भरकर दबा दें. सभी टिंडे ऐसे ही भर लें. 
7- अब कड़ाही या पैन में तेल गरम करें और भरे हुए टिंडे डालकर पैन को ढक दें. गैस की फ्लेम धीमी कर दें. 
8- टिंडे को बीच-बीच चलाते हुए पलट दें और गलने तक पकाएं.
9- जब टिंडे गल जाएं तो थोड़ी देर तेज आंच पर भूनें और गैस बंद कर दें.
10- भरवां टिंडे बनकर तैयार हैं. आप इन्हें पराठे या रोटी के साथ खाएं बहुत स्वादिष्ट लगेंगे.

ये भी पढ़ें: Snacks Recipe: शाम के स्नैक्स के लिए घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी भाकरवड़ी, ये है इसकी आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marriage Vs Live In Relationship: क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो

Embed widget