एक्सप्लोरर

फोन की स्क्रीन ज्यादा गंदी हो गई है तो अपनाएं ये टिप्स, पुराना फोन भी दिखने लगेगा नए जैसा

आप बगैर किसी खर्च के घर पर ही अपने फोन की स्क्रीन को साफ और चमकदार बना सकते हैं. आइए जानते हैं...

Cleaning Tips: फोन आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला गैजेट बन गया है. लेकिन इतना उपयोग करने से कई बार फोन की स्क्रीन गंदी और धुंधली हो जाती है. ऐसे में फोन की स्क्रीन को साफ करना बहुत जरूरी हो जाता है. घर पर बैठे-बैठे भी आप अपने फोन की स्क्रीन को आसानी से साफ और चमकदार बना सकते हैं. फोन की स्क्रीन की सफाई करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. स्क्रीन को साफ करने का सही तरीका आना चाहिए.

सबसे पहले यह ध्यान रखें कि स्क्रीन को ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर की ओर न रगड़ें. ऐसा करने से फोन में पानी जा सकता है जिससे फोन खराब हो सकता है. इसके बजाय कपड़े या टिशू को गोल-गोल घुमाकर स्क्रीन को साफ करें. इसके अलावा, स्क्रीन पर ज्यादा दबाव न डालें. कभी-कभी जोर से रगड़ने से स्क्रीन पर खरोंच पड़ सकती है या नुकसान हो सकता है. हल्के हाथों से स्क्रीन की सफाई करें.

क्लीनिंग लिक्विड का करें इस्तेमाल
आजकल बाजार में फोन स्क्रीन की सफाई के लिए कई तरह के क्लीनिंग लिक्विड उपलब्ध हैं. इन क्लीनिंग लिक्विड का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपने फोन की स्क्रीन को साफ और चमकदार बना सकते हैं. क्लीनिंग लिक्विड में विशेष रसायन होते हैं जो स्क्रीन पर लगी गंदगी, तेल-मैल और फिंगरप्रिंट्स को आसानी से हटा देते हैं. इन्हें इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है. बस कुछ बूंदें लिक्विड निकालकर स्क्रीन पर लगाएँ और कपड़े से पोंछ दें. 

वेट वाइप्स और टिशू पेपर 
वेट वाइप्स में पानी मिला होता है जिससे वह नम रहता है. इसे स्क्रीन पर रगड़कर आप आसानी से गंदगी और धब्बे हटा सकते हैं. टिशू पेपर को भी पानी से गीला करके इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे भी स्क्रीन को रगड़कर सफाई की जा सकती है. वेट वाइप्स या टिशू का उपयोग करने से न तो स्क्रीन पर कोई खरोंच पड़ेगी और न ही कोई नुकसान होगा. 

टूथपेस्ट से स्क्रीन को करें साफ 
टूथपेस्ट में मौजूद माइल्ड एब्रेसिव्स स्क्रीन पर जमा गंदगी, तेल-मैल को साफ करने में मदद करते हैं. टूथपेस्ट थोड़ी सी मात्रा स्क्रीन पर लगाएं और नरम कपड़े से पोंछ दें. टूथपेस्ट को लगाने से पहले हाथ धोना न भूलें ताकि स्क्रीन पर और गंदगी न लग जाए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें
बच्चे को करंट लग जाए तो जानें तुरंत क्या करना चाहिए, जिससे ठीक होने में मिलेगी मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगैर हाथ लगाए कैसे करें सिंक की सफाई? चुटकियों में आएगी चमक
बगैर हाथ लगाए कैसे करें सिंक की सफाई? चुटकियों में आएगी चमक
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है सैकरीन? किन चीजों में हो रहा इस्तेमाल
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है सैकरीन? किन चीजों में हो रहा इस्तेमाल
Organ Donation: बेटे की मौत का दर्द भूल मां ने पेश की मिसाल, 7 लोगों को दे दी नई जिंदगी
बेटे की मौत का दर्द भूल मां ने पेश की मिसाल, 7 लोगों को दे दी नई जिंदगी
Exercise For Heart Health: दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें
दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget