एक्सप्लोरर

बचपन की इस गलती से जवानी में झड़ने लगते हैं बाल, जानें किन बातों का रखें ख्याल

बाल झड़ने की सबसे बड़ी वजहों में तनाव, पोषक तत्वों की कमी, रूसी, स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयल और किसी तरह की बीमारी हो सकती है. इसके अलावा बालों को कलर, केमिकल ट्रीटमेंट भी हेयरफॉल के कारण हो सकते हैं.

Hair Loss : इन दिनों बालों का झड़ना काफी सामान्य हो गया है. एक उम्र के बाद हर किसी के बाल झड़ते ही हैं, लेकिन समस्या तब बढ़ जाती है, जब बच्चों और युवाओं में भी हेयर फॉल होने लगता है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, एक दिन में 50-100 बाल टूटना आम है. लेकिन इससे ज्यादा बालों का गिरना गंजापन का कारण बन सकता है. बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं. बचपन की कई गलतियों की वजह से जवानी में बाल झड़ने लगते हैं. आइए जानते हैं बालों का ख्याल कैसे रखें...

बचपन की इन गलतियों से झड़ते हैं बाल

1. पौष्टिक आहार की कमी

बचपन में पौष्टिक आहार की कमी से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन की कमी से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. हेल्दी डाइट बालों को मजबूत बनाने के साथ झड़ने से रोकती है. इसलिए बच्चों की डाइट में अंकुरित अनाज, फ्रूट्स, सलाद, पत्तेदार हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दही जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो बालों के लिए फायदेमंद हैं. 

2. बालों की सही देखभाल न करना

बचपन में बालों को सही तरीके से न धोना, बालों को ज्यादा तंग करना या बालों में ज्यादा गर्मी का इस्तेमाल करने से उनकी जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिसकी वजह से जवानी आते-आते बाल झड़ने शुरू हो सकते हैं. ऐसे में बच्चों के बालों को सही तरह ख्याल रखना चाहिए.

3. स्ट्रेस और डिप्रेशन

बचपन में तनाव और चिंता के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. बाल झड़ने की वजहों में स्ट्रेस सबसे बड़ा कारण है. आज के दौर में जिस तरह बच्चों पर प्रेशर है, उससे तनाव बढ़ना लाजिमी है. ऐसे में उनकी फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ प्रभावित होती है. उन्हें योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज कराकर तनाव को कम किया जा सकता है.

4. नींद की कमी

आजकल स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी पर बच्चे घंटों समय बिताते हैं. जिसकी वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है. जिसका असर भी बालों पर पड़ता है. इसकी वजह से बड़े होने तक उनके बाल कमजोर हो जाते हैं और गिरने लगते हैं.

यह भी पढ़ें : कुछ पुरुषों में इस वजह से बढ़ने लगते हैं स्तन, जान लें इसे ठीक करने का तरीका

5. बालों को नुकसान पहुंचाने वाली अन्य आदतें

बचपन में बालों को नुकसान पहुंचाने वाली कई आदतें हेयरफॉल का कारण बन सकती है. जैसे बालों को खींचना या बालों को तंग करना, बड़े होने पर उनके बाल झड़ने की समस्या का कारण बन सकते हैं. 

बालों का झड़ना कैसे रोकें

1. बच्चों को पौष्टिक आहार दें. जिसमें विटामिन डी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन जैसी चीजें हों.

2. बालों को सही तरीके से धोएं और नियमित तौर से ऑयल लगाएं.

3. तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें.

4. रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें और बच्चों में इसकी आदत डलवाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें इससे जुड़े Myths and Facts

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget