एक्सप्लोरर

Floor Cleaning Tips: कई बार पोछा लगाने पर भी नहीं साफ हो रहे दाग, तो अपनाएं ये टिप्स- हीरे जैसी चमकेगी टाइल्स

Home Cleaning Tips: अगर आप भी टाइल्स पर जमे इन दागों से परेशान हैं, तो ये खास टिप्स फॉलो कर सकते हैं. इससे आपकी टाइल्स को चमकदार बनाने में मदद मिलेगी.

घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं कमी रह जाती है. ऐसे में अधिकतर महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि काफी कोशिश करने के बाद भी उनके घर की टाइल्स से दाग धब्बे निकलने का नाम ही नहीं लेते हैं. अगर आप भी इन जमे हुए दागों से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी खास टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप दाग धब्बों को साफ कर सकते हैं और टाइल्स को चमकदार बना सकते हैं.

सफेद सिरके का करें इस्तेमाल

जब भी आप पोछा लगाएं, तो पीछे के पानी में एक ढक्कन सफेद सिरका डाल दें. यह एक नेचुरल एसिड है, जो कई तरह के दाग धब्बे हटाने में मदद करता है. इसके अलावा आप एक बोतल में थोड़ा सिरका और थोड़ा पानी मिलाकर भर दें. जहां पर ज्यादा दाग है वहां पर थोड़ा सिरके का पानी डालकर अच्छे कपड़े से उस जगह को पोंछ लें. ऐसा करने से फर्श से दाग साफ हो जाएगा.

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट

इसके अलावा आप बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं. कुछ मिनट तक लगा रहने दे, उसके बाद नम स्पंज या कपड़े की मदद से हल्के हाथों से रगड़े. थोड़ी देर बाद पानी से उस जगह को धो दें. इससे टाइल्स पर जमी गंदगी और दाग धब्बे दूर होंगे और टाइल्स चमकदार बनेगी.

नींबू के रस का इस्तेमाल

आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह नेचुरल क्लींजर माना गया है. आपको एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर भरना है, फिर उस जगह पर स्प्रे करें, जहां पर ज्यादा दाग है. थोड़ी देर तक रुकने के बाद कपड़े से दाग को पोंछ लें. इससे फर्श क्लीन हो जाएगा.

रबड़ के दस्ताने पहनें

इसके अलावा बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट का आप इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे फर्श को आसानी से साफ किया जा सकता है. ध्यान रहे जब भी आप टाइल्स को साफ करें, तो हमेशा रबड़ के दस्ताने पहनें, नहीं तो आपके हाथों की चमड़ी निकलने लगेगी.

रोजाना एक टाइम पोछा जरूर लगाएं

कोशिश करें कि रोजाना एक टाइम पोछा जरूर लगाए. इससे ज्यादा गंदगी नहीं होगी और घर साफ-सुथरा दिखेगा. अगर गलती से कोई दाग छूट गया है, तो आप उसे तुरंत साफ कर दें. इससे आपको बाद में मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें:  Home Tips: बच्चे रोजाना कर देते हैं कमरे को गंदा, तो इन टिप्स को अपनाकर 5 मिनट में करें रूम साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirror Cleaning Tips: कैसे चमकाएं घर का आईना? जानें आसान हैक्स
कैसे चमकाएं घर का आईना? जानें आसान हैक्स
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
Water Bottle Smell Problem: रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
Glass Cleaning Hacks: अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक
अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget