एक्सप्लोरर

World Sleep Day: सोने से पहले बिल्कुल न खाएं ये 4 चीजें, वरना रात को जल्दी नहीं आएगी नींद

क्या आप जानते हैं कि रात को खाया जाने वाला खाना आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है? आइए जानते हैं कि सोने से पहले आपको किन चीज़ों को खाने से बचना चाहिए.

Food Avoid Before Sleep: अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि ये हमें दिनभर एक्टिव रखने का काम करती है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी मददगार है. नींद की कमी के कारण कई समस्याएं पैदा होती हैं, जिनमें सिरदर्द और दिल की बीमारी आदि शामिल हैं. कई लोगों को रात में नींद न आने की दिक्कत महसूस होती है. वे लाख कोशिशें करते हैं, फिर भी जल्दी नींद नहीं आती. क्या आप जानते हैं कि रात को खाया जाने वाला खाना आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है? जी हां आप सही सुन रहे हैं. अगर आप रात में सही भोजन का चुनाव नहीं करेंगे तो आपकी नींद में बाधा उत्पन्न होगी. आइए जानते हैं कि सोने से पहले किन चीज़ों को खाने से बचना चाहिए.

सोने से पहले न खाएं ये चीज़ें

1. टमाटर: सोने से पहले आपको टमाटर के सेवन से हमेशा बचने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि ये आपकी नींद में बाधा पैदा कर सकता है. इसमें टायरामाइन होता है, जो एक एमिनो एसिड है. टायरामाइन मस्तिष्क की गतिविधि को उत्तेजित करता है और आपको नींद महसूस नहीं होने देता. टमाटर नेचर में एसिटिक होते हैं. सोने से ठीक पहले इनका सेवन करने से इनडाइजेशन और एसिडिटी हो सकती है. यही वजह है कि आपको सोने से पहले टमाटर, संतरे जैसी खट्टे खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए.

2. सफेद ब्रेड: सफेद ब्रेड में बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होता है. इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी होता है. रिसर्च से मालूम चला है कि सफेद ब्रेड नींद में बाधा पैदा करने का काम करता है. जबकि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड आइटम्स ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं. यह आपकी सोने की कैपिसिटी को भी प्रभावित करते हैं. इससे सूजन की समस्या भी पैदा हो सकती है, जिससे आपकी नींद का पैटर्न बिगड़ सकता है. 

3. मसालेदार भोजन: सोने से पहले मसालेदार भोजन के सेवन से बचें. क्योंकि मसालेदार भोजन खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है. कुछ मसालेदार भोजन एसिड रिफ्लक्स और पेट की बाकी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इससे इनडाइजेशन भी हो सकता है, जो नींद को बुरी तरह से प्रभावित करता है. इसलिए सोने से पहले जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड से हमेशा परहेज करना चाहिए. ऐसे फूड आइटम्स आपके पेट के लिए अच्छे नहीं होते और पीएच लेवल में भी असंतुलन पैदा करते हैं. 

4. आइसक्रीम: आपको रात के खाने के बाद आइसक्रीम खाने से परहेज करना चाहिए. आइसक्रीम में फैट और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है. ये दोनों ही चीज़ें आपकी नींद में बाधा डालती हैं. माना जाता है कि बहुत ज्यादा फैट वाला खाना खाने से आपको जल्दी नींद नहीं आती. क्योंकि इसे ठीक से पचाने के लिए आपके शरीर को ज्यादा समय की जरूरत होती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Headache: सिरदर्द से अक्सर रहते हैं परेशान? नहीं खाना चाहते पेनकिलर, तो पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, मिलेगी राहत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget