एक्सप्लोरर

World Sickle Cell Day: जानें क्या है सिकल सेल एनीमिया, इससे कैसे करें बचाव?

Health Tips: संयुक्त राष्ट्र की 22 दिसंबर 2008 को हुई बैठक में इसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या माना गया और सभी देशों को हर साल 19 जून को सिकल सेल बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया.

World Sickle Cell Awareness Day: हर साल 19 जून को 'विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस' मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को सिकल सेल एनीमिया नाम की बीमारी के बारे में जागरूक करना है. यह एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जो सीधे हमारे खून की लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) को प्रभावित करती है. इस बीमारी में शरीर में आरबीसी की संख्या कम हो जाती है, जिससे शरीर के अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता. ऐसे में थकान, दर्द और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. अगर वक्त पर इसका इलाज न हो, तो यह बीमारी खतरनाक भी बन सकती है.

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस का उद्देश्य

संयुक्त राष्ट्र की 22 दिसंबर 2008 को हुई बैठक में इसे एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या माना गया और सभी देशों को हर साल 19 जून को सिकल सेल बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. इस दिन का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बीमारी को समझें और इससे बचाव के उपायों के बारे में जान सकें.

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए एक खास अभियान शुरू किया है. इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि इस बीमारी को थोड़ी सावधानी और सही जीवनशैली के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है. इसमें समय पर जांच, डॉक्टर की सलाह से दवाइयों का सेवन, साफ-सुथरा और पौष्टिक खाना, और खूब पानी पीना बहुत जरूरी है. साथ ही शादी से पहले और गर्भावस्था के दौरान सिकल सेल की जांच कराना भी फायदेमंद होता है. अगर हम इन बातों का ध्यान रखें, तो सिकल सेल एनीमिया से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं.

इस बीमारी से कैसे करे बचाव?

इस बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है. सबसे पहले, ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ लेने चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेट रहे. डॉक्टर की सलाह से नियमित दवाइयां लेना बीमारी को नियंत्रित करने में मदद करता है. परिवार के सभी सदस्यों की सिकल सेल की स्क्रीनिंग कराना भी जरूरी है, जिससे समय रहते बीमारी का पता चल सके. समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप कराते रहना और लक्षणों पर नजर रखना बहुत जरूरी होता है.

इसके अलावा, शादी से पहले भावी वर-वधू को सिकल सेल की जांच करानी चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाले बच्चे को कोई खतरा न हो. गर्भवती महिलाओं को भी सिकल सेल की जांच जरूर करवानी चाहिए, जिससे मां और बच्चे दोनों की सेहत का ध्यान रखा जा सके. इन सभी बातों को अपनाकर हम सिकल सेल एनीमिया से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

लोगों को खास बातों से परहेज करना बहुत जरूरी

सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित लोगों को कुछ खास बातों से परहेज करना बहुत जरूरी है. सबसे पहले, डिब्बा बंद, प्रोसेस्ड खाना और ज्यादा नमक वाले खाद्य पदार्थ वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. ये चीजें शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. बिना चिकित्सक के परामर्श के दवाइयां कभी बंद न करें और हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें. अगर शरीर में किसी तरह के लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत जांच कराएं.

ज्यादा मेहनत वाले काम और भारी व्यायाम से भी बचे, क्योंकि ऐसा करने से थकान और दर्द बढ़ सकता है. चिलचिलाती गर्मी या कड़ाके के ठंड वाले मौसम में बाहर जाने से परहेज करें, क्योंकि दोनों ही स्थितियां शरीर पर असर डाल सकती है. साथ ही, तंबाकू, गुटखा, शराब और धूम्रपान जैसी नशीली चीजों से पूरी तरह दूर रहें, क्योंकि यह सेहत को और भी नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget