एक्सप्लोरर

आमिर खान की सितारे जमीन पर में डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चे, जानें लक्षण और बचाव का तरीका

Down Syndrome Symptoms: 20 जून को रिलीज हो रही एक खास फिल्म में डाउन सिंड्रोम से ग्रसित बच्चों की कहानी दिखाई जाएगी. जानिए क्या है डाउन सिंड्रोम, इसके लक्षण और इसे समझना क्यों है जरूरी.

Down Syndrome Symptoms: कुछ सालों पहले यानी 2007 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'तारे जमीन पर'जिसमें आमिर खान ने एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई जो पढ़ाई में कमजोर था, लेकिन उसकी कल्पनाओं की उड़ान अनंत थी. उस फिल्म ने हमें बताया था कि हर बच्चा खास होता है. अब 20 जून को एक बार फिर खास फिल्म आने वाली है। इस फिल्म में जिन बच्चों को दिखाया गया है, उनमें से कई बच्चे डाउन सिंड्रोम से ग्रसित हैं. हालांकि यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक जैविक स्थिति है, जिसे समझना और स्वीकारना हमारे समाज के लिए बहुत जरूरी है. 

क्या होता है डाउन सिंड्रोम?

फरीदाबाद में स्थित मारेंगो अस्पताल के न्यूरोलॉजी और निदेशक डॉ. कुणाल बहरानी का कहना है कि, डाउन सिंड्रोम एक जेनेटिक कंडीशन है, जो तब होती है जब इंसान के 21वें क्रोमोसोम की एक अतिरिक्त कॉपी शरीर में मौजूद होती है. यानी जहां सामान्य इंसान के शरीर में 46 क्रोमोसोम होते हैं, वहीं डाउन सिंड्रोम वाले व्यक्ति के पास 47 होते हैं. यही अतिरिक्त क्रोमोसोम उनके विकास, सीखने और शारीरिक बनावट को प्रभावित करता है. यह कोई संक्रमण नहीं है और न ही इसे किसी और से 'लगाया' जा सकता है. यह जन्म से ही होता है और पूरी जिंदगी ऐसा ही रहता है. 

ये भी पढ़े- रोजाना कितने पुशअप्स करने से होगा वजन कम, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

डाउन सिंड्रोम के लक्षण कैसे होते हैं? 

हर व्यक्ति में इसके लक्षण थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ सामान्य संकेतों में शामिल हैं

चेहरा गोल और चपटा दिखाई देना

आंखों की बनावट थोड़ी ऊपर उठी हुई

जीभ अक्सर बाहर निकली हुई लगना

मांसपेशियों में कमजोरी

विकास की गति सामान्य से धीमी होना

सीखने में दिक्कत

बोलने और समझने में देरी

इसका मतलब यह नहीं कि डाउन सिंड्रोम वाले लोग कुछ नहीं कर सकते. सही देखभाल, प्यार और प्रोत्साहन से ये बच्चे भी पढ़-लिख सकते हैं, आर्ट, म्यूज़िक और स्पोर्ट्स में आगे बढ़ सकते हैं. 

क्या डाउन सिंड्रोम का इलाज संभव है?

यह एक लाइफ लॉन्ग कंडीशन है, जिसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता. लेकिन सही इलाज, थैरेपी और व्यवहारिक सहयोग से इन बच्चों को एक सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सकती है. 

स्पीच थैरेपी – बोलने और समझने में मदद करती है

फिजियोथैरेपी – मांसपेशियों की मजबूती के लिए

स्पेशल एजुकेशन – सीखने की अलग शैली को अपनाकर पढ़ाई

पेरेंटल सपोर्ट और समाज की भूमिका सबसे अहम होती है

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget