एक्सप्लोरर

Glaucoma: एक 'खामोश चोर' जो छीन सकता है आपकी रोशनी, समय रहते रहें सतर्क

ग्लूकोमा का नाम काफी कम लोग जानते हैं, लेकिन यह इतनी खतरनाक बीमारी है, जो आंखों की रोशनी को हमेशा के लिए छीन सकती है. वर्ल्ड ग्लूकोमा डे पर जानते हैं इस बीमारी के बारे में सबकुछ.

देशभर में 'विश्व ग्लूकोमा दिवस' मनाया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक ऐसा नेत्र रोग है जो धीरे-धीरे आंखों की रोशनी छीन सकता है? चिकित्सा विशेषज्ञों की मानें तो यह बीमारी 'साइलेंट थीफ ऑफ विजन' यानी 'रोशनी का खामोश चोर' कही जाती है, क्योंकि इसके लक्षण बहुत धीरे-धीरे विकसित होते हैं और जब तक मरीज को इसका एहसास होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है.

95% लोग ग्लूकोमा से अनजान, जागरूकता की दरकार

हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, लगभग 95% लोग ग्लूकोमा के बारे में जागरूक नहीं होते और उन्हें इसका तब पता चलता है, जब उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित होने लगती है. ग्लूकोमा एक ऐसा रोग है, जिसमें यदि समय रहते इलाज न मिले तो यह स्थायी दृष्टिहीनता का कारण बन सकता है.

ग्लूकोमा स्क्रीनिंग के लिए 21 आई केयर सेंटर स्थापित

ग्लूकोमा के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली और आसपास के इलाकों में 21 प्रमुख आई केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित तकनीक का उपयोग करके लोगों की आंखों की स्क्रीनिंग की जा रही है. यह आधुनिक तकनीक ग्लूकोमा का जल्द पता लगाने में मदद कर रही है, जिससे लोग समय पर इलाज करा सकते हैं.

एक बार गई रोशनी वापस नहीं आती

एम्स (AIIMS) के विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लूकोमा के कारण एक बार खोई हुई दृष्टि वापस नहीं लाई जा सकती. सफेद मोतिया (कैटरेक्ट) के मामले में तो सर्जरी से दृष्टिहीनता को ठीक किया जा सकता है, लेकिन ग्लूकोमा में आंख की नसों को हुए नुकसान की भरपाई संभव नहीं है. यही कारण है कि डॉक्टर 40 वर्ष की आयु के बाद नियमित नेत्र परीक्षण कराने की सलाह देते हैं, विशेष रूप से उन लोगों को जिनके परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रहा है.

कैसे करें ग्लूकोमा से बचाव?

एम्स के विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लूकोमा से बचने के लिए नियमित नेत्र परीक्षण बेहद जरूरी है. इसके अलावा लाइफस्टाइल संबंधी कुछ बदलाव इसे रोकने में मदद कर सकते हैं:

  • योग और प्राणायाम: खासकर अनुलोम-विलोम जैसे योगासन नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाते हैं और आंखों की सेहत में मददगार होते हैं.
  • धूम्रपान से बचें: धूम्रपान से आंखों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है, जिससे ग्लूकोमा का खतरा बढ़ सकता है.
  • संतुलित आहार लें: हरी सब्जियां, गाजर, नट्स और विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
  • तनाव कम करें: मानसिक तनाव भी आंखों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, इसलिए ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

समय पर जांच कराएं, रोशनी बचाएं

ग्लूकोमा एक अपरिवर्तनीय (Irreversible) बीमारी है, लेकिन अगर इसे समय पर पकड़ लिया जाए तो इसका इलाज संभव है. इसलिए, यदि आपकी उम्र 40 वर्ष से अधिक है या परिवार में किसी को यह बीमारी रही है तो नियमित आंखों की जांच जरूर करवाएं. आपकी थोड़ी सी सतर्कता आपकी आंखों की रोशनी को जीवनभर सुरक्षित रख सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आंखों में इस दिक्कत की वजह से हो जाता है ग्लूकोमा, फिर आंखों में भरने लगता है पानी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget