एक्सप्लोरर

Bone Donation: हड्डियों के दान से एक कॉलेज स्टूडेंट को फिर मिली चलने की आजादी, जानें क्यों बोन डोनेशन से डरते हैं लोग

दिल्ली में बोन डोनेशन बैंक की मदद से एक युवक हादसे के बाद फिर से अपने पैरों पर चलने में सफल हो गया है. जानते हैं बोन डोनेशन बैंक के बारे में सब कुछ.

Bone Donation: दिल्ली का एक कॉलेज छात्र जो अपने घुटनों के जॉइंट बोन के लॉस के कारण चलने फिरने में मजबूर हो गया था,वो अब फिर से चल फिर सकेगा. जी हां एम्स के डॉक्टरों ने इस छात्र के घुटने की सर्जरी करके उसके नी जॉइंट बोन को बोन डोनर की हड्डियों से रिप्लेस कर दिया है. इससे अब छात्र फिर से चल फिर सकेगा और इसके लिए वो डोनर को धन्यवाद दे रहा है.

आपको बता दें कि एक हादसे में इस छात्र के घुटने के जॉइंट बोन टूट गए थे. एम्स के ट्रॉमा सेंटर में ये सर्जरी की गई. देश में कई सारे बोन बैंक हैं जहां डोनर हड्डियां दान करके जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

बोन डोनेशन की मदद से फिर से चलने फिरने लगा युवक
एम्स में ये सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम ने बताया कि एक मृतक डोनर द्वारा दान की गई हड्डियों को को इस छात्र के बाएं पैर के घुटने की हड्डी की जगह रिप्लेस किया गया. हादसे में ये हड्डी टूट गई थी जिसके चलते छात्र चलने फिरने को मोहताज हो गया था. डॉक्टरों ने बताया कि हालांकि बोन डोनेशन लोगों की जान बचा नहीं सकती है लेकिन इससे लोगों की जिंदगी सुधर जरूर सकती है.

देश में हर रोज हजारों लोग रोड एक्सीडेंट में अपनी हड्डियां तुड़वा बैठते हैं. सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों में 70 फीसदी लोग 20 से 40 साल की उम्र के होते हैं. ऐसे लोग अक्सर एक्सीडेंट के बाद हड्डी टूटने पर जिंदगी जीने में दिक्कत महसूस करते हैं. ऐसे में बोन बैंक की मदद से वो फिर से एक्टिव लाइफ जी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

इस डर से बोन डोनेशन से डरते हैं लोग
आपको बता दें कि हालांकि देश में कई बोन बैंक खुले हैं लेकिन जागरुकता के अभाव में लोग यहां हड्डियों का दान नहीं करते हैं. लोगों को डर रहता है कि अगर बोन डोनेशन किया गया तो डोनर के शव का हाल बुरा हो जाएगा. खासतौर पर युवा डोनर बहुत कम हैं और बोन डोनेशन के लिए युवा डोनर की जरूरत पड़ती है. स्पेशलिस्ट कहते हैं कि देश के हर अस्पताल में बोन होना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी अपनी जिंदगी फिर से एक्टिव तरीके से जी सके.  

आपको बता दें कि फिलहाल इंदौर और जबलपुर सहित कुछ जगहों बोन बैंक काफी सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं. बोन बैंक का खासियत ये है कि यहां दान की गई हड्डियों को पांच साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget