एक्सप्लोरर

अलग-अलग तरीके से क्यों रिएक्ट करता है मर्द और औरत का इम्यून सिस्टम, सामने आई चौंकाने वाली स्टडी

Male vs Female Immunity: यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क के शोध में खुलासा हुआ है कि पुरुषों और महिलाओं की इम्यूनिटी में फर्क का कारण एक जीन हो सकता है.

Male vs Female Immunity: इम्यून सिस्टम की बात की जाए तो ये पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग क्यों नजर आता है. इस सवाल को खोजने के लिए वैज्ञानिक लंबे वक्त से परेशान थे. हालांकि अब यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क (University of York) के शोधकर्ताओं ने इसका एक अहम जवाब निकाला है. जवाब छिपा है सिर्फ एक जीन में...

क्या है वो एक अनोखा जीन

आम तौर पर जीन हमारे शरीर में प्रोटीन बनाने का काम करते हैं. लेकिन Malat1 अलग है. यह RNA बनाता है और यही RNA महिलाओं की इम्यूनिटी को पुरुषों से अलग तरह से प्रभावित करता है.

  • टी-सेल्स और एलर्जी का रिश्ता
  • इम्यून सिस्टम का बड़ा हिस्सा T cells होते हैं. इनमें से एक खास प्रकार है Th2 cells। होता है.
  • ये कोशिकाएं संक्रमणों (जैसे schistosomiasis) से बचाती हैं.
  • यही कोशिकाएं गंभीर एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों को भी बढ़ाती हैं. 

ये भी पढ़े- बिना दवाओं के कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल, हार्ट अटैक का खतरा भी रहेगा दूर

चूहों पर किया प्रयोग 

यूनिवर्सिटी की टीम ने चूहों पर प्रयोग करके देखा कि जब Malat1 जीन को हटा दिया गया तो मादा चूहों के Th2 cells ठीक से विकसित ही नहीं हो पाए. आश्चर्य की बात यह थी कि नर चूहों में यह समस्या बिल्कुल नहीं दिखी.

क्यों महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं?

  • यही कारण है कि कई autoimmune diseases, एलर्जी और गंभीर अस्थमा जैसी बीमारियां महिलाओं को अधिक सताती हैं.
  • दुनिया में अस्थमा से 24 करोड़ से ज्यादा लोग पीड़ित हैं, जिनमें गंभीर मरीजों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा महिलाएं हैं.
  • इसी तरह schistosomiasis जैसी बीमारी, जो 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रभावित करती है, लड़कियों और गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशान करती है. 

इलाज कैसे किया जा सकता है 

प्रोफेसर दिमित्रिस लागोस कहते हैं कि इम्यून सिस्टम को लेकर अब “one-size-fits-all” दृष्टिकोण काम नहीं करेगा. हर लिंग के हिसाब से इलाज अलग होना चाहिए.  यानी अगर डॉक्टर समझ पाते हैं कि महिलाओं की इम्यून सिस्टम जीन की मदद से कैसे काम करती हैं, तो वे महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग इलाज कर सकते हैं. हालांकि, अब शोधकर्ताओं की टीम मानव कोशिकाओं पर यह अध्ययन दोहराना चाहती है. उनका उद्देश्य है समझना कि Malat1 जीन इम्यूनिटी को कितनी बारीकी से नियंत्रित करता है.

एक छोटा सा जीन यह दिखाता है कि पुरुष और महिलाएं एक ही बीमारी पर क्यों अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं. यह खोज सिर्फ विज्ञान के लिए ही नहीं, बल्कि लाखों मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण है. 

इसे भी पढ़ें- 6 साल की उम्र में मोटापा और 10 साल की उम्र में डायबिटीज, छोटे-छोटे बच्चों को क्यों हो रहीं लाइफस्टाइल वाली बीमारियां?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget