एक्सप्लोरर

6 साल की उम्र में मोटापा और 10 साल की उम्र में डायबिटीज, छोटे-छोटे बच्चों को क्यों हो रहीं लाइफस्टाइल वाली बीमारियां?

बदलती लाइफस्टाइल लोगों के अंदर तमाम तरह की बीमारियों को बुला रही है. पहले कुछ बीमारियां ऐसी थीं कि वे बड़े लोगों को अपने चपेट में लेती थी, लेकिन आज उनकी चपेट में कम उम्र के बच्चे भी हैं.

आजकल छोटे बच्चों में ओवासिटी और डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, 6 साल की उम्र में ओवासिटी और 10 साल तक टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क बच्चों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इसे रोकने के लिए हमें इसके कारण, असर और समाधान को समझना जरूरी है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है. 

 बदलती लाइफस्टाइल और ईटिंग हैबिट्स

बच्चों में इन बीमारियों का मुख्य कारण उनकी बदलती लाइफस्टाइल है. जंक फूड, प्रोसेस्ड स्नैक्स, और शुगर वाले ड्रिंक्स के ज्यादा सेवन से ओवासिटी बढ़ रही है. इसको लेकर की गई तमाम स्टडीज दिखाती हैं कि कम फिजिकल एक्टिविटी और ज्यादा स्क्रीन टाइम स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं. कई परिवारों में माता-पिता की व्यस्तता के कारण घर का हेल्दी खाना कम और बाहर का फास्ट फूड ज्यादा हो गया है. अगर फैमिली में डायबिटीज या ओवासिटी का हिस्ट्री हो, तो जिनेटिक फैक्टर्स भी रिस्क बढ़ाते हैं.

शरीर और माइंड पर इंपैक्ट

ओवासिटी और डायबिटीज बच्चों के शरीर और माइंड दोनों पर असर डालते हैं. ओबेस बच्चे अक्सर सेल्फ-कॉन्फिडेंस खो सकते हैं और सोशल आइसोलेशन महसूस कर सकते हैं. टाइप 2 डायबिटीज, जो पहले सिर्फ एडल्ट्स में होती थी, अब बच्चों में हार्ट प्रॉब्लम्स और इंसुलिन रिसिस्टेंस का रिस्क बढ़ा रही है. लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर किडनी, आंखें और नसों को नुकसान पहुंचा सकता है.

एक्सपर्ट्स की सलाह

पॉपुलर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. पी.बी. पाल कहते हैं कि पैरेंट्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उनका सुझाव है अगर इससे बचाव करना हो, तो आपको कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा जैसे कि.

  • फैमिली में फ्रेश फ्रूट्स, सब्जियां, और होल ग्रेन्स शामिल करें.
  • बच्चों के लिए नियमित एक्सरसाइज और कम स्क्रीन टाइम.
  • स्कूलों में न्यूट्रिशन एजुकेशन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा दें.

 हेल्दी फ्यूचर की ओर

इन बीमारियों से बचाव के लिए अवेयरनेस और सही कदम जरूरी हैं. पेरेंट्स को अपनी लाइफस्टाइल और ईटिंग हैबिट्स सुधारनी चाहिए ताकि बच्चे उनसे सीख सकें. सरकार और हेल्थ ऑर्गनाइजेशन्स को स्कूलों में फ्री हेल्थ चेक-अप्स और न्यूट्रिशन प्रोग्राम्स शुरू करने चाहिए. बच्चों को आउटडोर प्ले और कम टेक यूज के लिए प्रोत्साहित करना लॉन्ग-टर्म में फायदे देगा. छोटे बच्चों में ओवासिटी और डायबिटीज बढ़ना हमें हमारी लाइफस्टाइल पर दुबारा सोच- विचार  करने की चेतावनी है. अगर हम इसपर ध्यान नहीं देंगे तो बाद में यह स्थिति काफी खतरनाक हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें: इन चीजों की कमी से गाढ़ा होने लगता है खून, बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें
गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें
Iodine Deficiency: आयोडीन की कमी से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
आयोडीन की कमी से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक
घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा
बाजार में मिली नकली रेबीज वैक्सीन की खेप! लोगों में मचा हड़कंप- ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
बंगाल में DJ बैन पर संजय राउत बोले, 'अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो...'
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
डेविड वॉर्नर बने ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, WCL में रिकी पोंटिंग पर भी बड़ा एलान
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
एफिल टावर विवाद पर MEA का रिएक्शन, कहा- 'दो पक्षों के बीच का मामला'
'एक ड्रम बजा रहा, तो दूसरा तिरंगा...', बच्चों संग PM मोदी का वीडियो वायरल
'एक ड्रम बजा रहा, तो दूसरा तिरंगा...', बच्चों संग PM मोदी का वीडियो वायरल
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
न OTP, न PIN, न CVC… फिर भी FD से निकल गए 5.99 लाख, जानें कैसे?
Embed widget