एक्सप्लोरर

क्या है 'सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम'? जिसमें सांस लेने का भी नहीं मिलता समय और तुरंत हो जाती है मौत

सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम या दिल की गति से जुड़ी समस्याओं का सामना ब्रिटेन में 20 लाख से ज्यादा लोग करते हैं. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो इंसान की मृत्यु हो जाती है.

Sudden Arrhythmic Death Syndrome: दुनिया भर में हर साल करोड़ो लोग हार्ट अटैक के कारण दम तोड़ देते हैं. कार्डियक अरेस्ट किसी को तब होता है जब दिल अचानक शरीर में ब्लड को पंप करना बंद कर देता है. इसकी वजह से सांस रुक जाती है और ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. कार्डियक अरेस्ट के अलावा एक बीमारी ऐसी भी है, जो और भी ज्यादा खतरनाक है और वो बीमारी 'सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम' है. जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये बीमारी किसी को सांस लेने तक का मौका नहीं देती और व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है. इस बीमारी से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है.

क्या है 'सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम'?

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन का कहना है कि सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम (SADS) एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसमें किसी व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से अचानक मौत हो जाती है. लेकिन कार्डिएक अरेस्ट के कारण का पता तक नहीं चल पाता. भारत सहित कई देशों में सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम के मामले बढ़ रहे हैं. हार्ट एक्सपर्ट का कहना है कि इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित 40 साल से कम उम्र के लोग हैं. ये एक ऐसी बीमारी है, जो तब किसी को प्रभावित करती है जब दिल की धड़कन के साथ कॉर्डिनेट करने वाले इलेक्ट्रिकल सिग्नल काम करना बंद कर देते हैं.

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम या दिल की गति से जुड़ी समस्याओं का सामना ब्रिटेन में 20 लाख से ज्यादा लोग करते हैं. अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो इंसान की मृत्यु हो जाती है. हालांकि कुछ स्थितियां हैं, जो दिल में किसी तरह का बदलाव पैदा करने की कोशिश करती हैं, जिनकी वजह से सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम होता है.

खतरे को कैसे करें कम?

इन स्थितियों में अलग-अलग तरह के कार्डियोमायोपैथी शामिल हैं, जो दिल की मांसपेशियों से जुड़े रोगों का एक ग्रुप है. इसकी वजह से दिल की मांसपेशियों के साइज, शेप और थिकनेस पर प्रभाव पड़ता है. इन्हें हमेशा होने से रोका तो नहीं जा सकता. हालांकि खानपान पर ध्यान देकर, शराब का सेवन छोड़कर, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में लाकर इस बीमारी के खतरे को कम जरूर किया जा सकता है. जब हार्ट अटैक का कारण मरने वाले व्यक्ति में देखने को नहीं मिलता, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अक्सर सडन एरिथमिक डेथ सिंड्रोम का जिक्र कर दिया जाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के इन 5 लक्षणों को नहीं पहचान पाता इंसान, और फिर बढ़ता चला जाता है 'शुगर' का लेवल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget