एक्सप्लोरर

मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

अगर आपकी भी याददाश्त कमजोर है और पढ़ी हुई बातें जल्दी भूल जाते हैं? डाइट में शामिल करें बादाम, अखरोट और हरी सब्जियां. साथ ही, अपनाएं याद रखने के आसान तरीके.

कई लोगों को पढ़ी हुई बातें जल्दी भूलने की परेशानी होती है. खासकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को यह समस्या ज्यादा होती है. ऐसे में कुछ अच्छी आदतें अपनाकर याददाश्त और ध्यान लगाने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है. इसके लिए सही खान-पान, अच्छी नींद और रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है. 

मेमोरी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा खान-पान बहुत जरूरी है. बादाम और अखरोट जैसे मेवे खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. इसके अलावा पालक, मेथी, मौसमी फल, दालें और साबुत अनाज भी अपनी डाइट में शामिल करें. दूध और दही भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं.  सिर्फ बादाम या अखरोट खाने से याददाश्त तेज होने की गारंटी नहीं है. इसके लिए रोजाना संतुलित खाना खाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें : रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या

पढ़ी हुई बातें याद रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

अगर आप पढ़ी हुई बातें जल्दी भूल जाते हैं, तो पढ़ने का तरीका बदलकर देखें. किसी विषय को पढ़ने के बाद किताब बंद करें और याद करने की कोशिश करें कि आपने क्या पढ़ा. फिर किताब खोलकर अपना जवाब चेक करें. इसके अलावा पढ़े हुए विषय को उसी दिन, अगले दिन और कुछ दिनों बाद दोबारा पढ़ें. इससे जानकारी लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है. पहेलियां हल करना, किताबें पढ़ना और नई चीजें सीखना भी दिमाग को एक्टिव रखता है.

अच्छी याददाश्त के लिए लें पूरी नींद

याददाश्त अच्छी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है. वयस्कों को हर रात करीब 7 से 9 घंटे सोना चाहिए. नींद के दौरान दिमाग दिनभर सीखी गई बातों को याद रखने में मदद करता है. इसलिए रोजाना समय पर सोने और सुबह समय पर उठने की आदत डालें. सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें, ताकि नींद अच्छी आए.

रोज करें एक्सरसाइज और तनाव से रहें दूर

रोजाना टहलना, हल्की एक्सरसाइज करना और कुछ देर ध्यान लगाना सेहत के साथ दिमाग के लिए भी अच्छा है. इससे तनाव कम करने और ध्यान लगाने में मदद मिलती है. इसके अलावा, बहुत ज्यादा जंक फूड खाने और अपनी नींद पूरी न करने से बचें. अगर आप बार-बार जरूरी बातें भूल रहे हैं और इसका असर रोजमर्रा के कामों पर पड़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
पैरों के नाखून के साइड में जमा गंदगी को निकालने का ये है सबसे आसान तरीका
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
लंबे समय का कफ हो सकता है गंभीर बीमारी की वजह, तुरंत भागें अस्पताल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget