एक्सप्लोरर

घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!

पालक, मेथी, चुकंदर और मटर जैसी सब्जियां शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं. जानें इन्हें खाने का सही तरीका और खून की कमी में कब डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

शरीर में खून की कमी होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी समस्याएं होती हैं. खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रखने के लिए आयरन, फोलेट और विटामिन से भरपूर चीजें खाना जरूरी है. इसके लिए आपको महंगे फूड सप्लीमेंट खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में आसानी से मिलने वाली कुछ सब्जियां भी आपकी डाइट का हिस्सा बन सकती हैं.

पालक, चुकंदर और मेथी से मिलेगी शरीर को ताकत

पालक, मेथी और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत हैं. फोलेट शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है. इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. आप पालक को दाल में मिलाकर, मेथी की सब्जी बनाकर या चौलाई के साथ खा सकतें हैं. इनके साथ नींबू या विटामिन सी से भरपूर फल खाने से आयरन को शरीर में सोखने में मदद मिलती है. चुकंदर में फोलेट और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलते हैं. आप इसे सलाद, सब्जी या सूप बना  कर खा सकते हैं. 

यह भी करें : मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

ब्रोकली,टमाटर और हरी मटर भी हैं फायदेमंद

ब्रोकली और हरी मटर में कई जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं. ब्रोकली में विटामिन सी होता है, जो पौधों से मिलने वाले आयरन को शरीर में सोखने में मदद करता है. हरी मटर से भी शरीर को पोषण मिलता है. आप इन सब्जियों को हल्का पकाकर, दाल में मिलाकर या दूसरी सब्जियों के साथ खा सकते हैं. इन्हें रोजाना की डाइट में शामिल करने से संतुलित पोषण पाने में मदद मिल सकती है.टमाटर में विटामिन सी होता है, जो शरीर को खाने से मिलने वाले आयरन को सोखने में मदद करता है.   इसे पालक, मटर और दूसरी आयरन वाली चीजों के साथ खाना फायदेमंद होता है. आप टमाटर को सलाद, दाल या सब्जी में शामिल कर सकते हैं. 

लौकी और शकरकंद से पाएं जरूरी पोषण

लौकी में पानी और कई पोषक तत्व होते हैं, जबकि शकरकंद में फाइबर, विटामिन और अन्य खनिज पाए जाते हैं. ये दोनों सब्जियां संतुलित डाइट का हिस्सा  हैं, आप  लौकी की सब्जी या सूप और उबला हुआ शकरकंद खाने में शामिल कर सकते हैं. खून की कमी दूर करने के लिए दालें, चना, राजमा और आयरन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थ भी खाएं.

यह भी करें : गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च 

डिस्क्लेमर : अगर लगातार थकान, कमजोरी या चक्कर आने की समस्या हो, तो डॉक्टर से सलाह लें और जरूरत पड़ने पर हीमोग्लोबिन की जांच कराएं. खून की कमी का कारण पता करना जरूरी है. डॉक्टर की सलाह के बिना आयरन की दवाएं शुरू न करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
बीमारी से पहले बचाव पर जोर, जेपी नड्डा ने बताया नया हेल्थ मॉडल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget