एक्सप्लोरर

Weight loss: चावल खाकर भी आप तेजी से घटा सकते हैं वजन, पुलाव से लेकर पुडिंग तक ब्राउन राइस की इन रेसिपीज़ से घटाएं अपना वजन

ब्राउन राइस को सही तरीके से बनाया जाए तो यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बहुत ही सेहतमंद भी होता है. डाइटरी फाइबर में हाई ब्राउन राइस मेटाबॉलिज्म इनक्रीस करते हैं और वेट लॉस करने में मददगार हैं.

Brown Rice Recipe's: चावल हमारे इंडियन फ़ूड का अहम हिस्सा है. खाने में चावल न हो तो खाना थोड़ा अधूरा अधूरा लगता है. हालांकि ये हमारे बढ़ते वजन का भी कारण है. जी हां चावल अधिक खाने से वजन बढ़ता है. अगर आपका भी वजन बढ़ रहा है लेकिन आप चावल नहीं छोड़ना चाहते तो आप इसका कुछ विकल्प ढूंढ़ सकते है. तो अगर आपको भी विकल्प की तलाश है तो हम आपको बता रहे हैं वाइट राइस का हेल्दी अल्टरनेटिव ब्राउन राइस. ब्राउन राइस को अगर सही तरीके से बनाया जाए तो यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही सेहतमंद भी होता है. डाइटरी फाइबर में हाई ब्राउन राइस मेटाबॉलिज्म को इनक्रीस करते हैं और वेट लॉस करने में मददगार होते हैं.  तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ब्राउन राइस के फायदे और कैसे बना सकते हैं ब्राउन राइस के पुलाव से लेकर पुडिंग तक की रेसिपी.


ब्राउन राइस  रेसिपीज 


1.ब्राउन राइस पुलाव


 जरूरी सामग्री:

ब्राउन राइस-  2 कप 

घी- 1 बड़ा चम्मच 

जीरा - 1 छोटा चम्मच

दालचीनी स्टिक- 1 इंच

लौंग- 3

प्याज-  ½ कप कटा हुआ

चीनी -  ½ छोटा चम्मच

हरी मटर- ½ कप 

फूलगोभी के फूल- 1 कप 

हरी बीन्स - ½ कप कटी हुई

आलू - 1 

नमक-2 छोटे चम्मच

काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच 

गरम मसाला पाउडर- ½ छोटा चम्मच  


ऐसे बनाऐं ब्राउन राइस 

1.  ब्राउन राइस को धो लें और एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें. 

2. प्रेशर कुकर में घी गर्म कर लें. घी गरम हो जाए तो  पानी के साथ प्रेशर कुकर में चावल डालें.

3. कुकर में नमक, काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. सभी को  एक साथ अच्छी तरह  हिलाओ।

4. ढक्कन बंद कर दें और  तेज आंच पर 3-4 सीटी आने तक  कुकर को पकाएं.

5. प्रेशर को  अपने आप निकलने दें. प्रेशर निकल जाऐं तो आपके पुलाव को  गरमा गरम परोसें.


2.ब्राउन राइस दाल खिचड़ी


 जरूरी सामग्री:

ब्राउन राइस -  1/2 कप

हरी मूंग दाल -  1 कप 

घी- 2 टीस्पून

जीरा -  1 टीस्पून 

हींग- 1/2 टीस्पून

हल्दी पाउडर -  1/2 टीस्पून 

लौंग-  2  


ऐसे बनाऐं ब्राउन राइस खिचड़ी 


1. सबसे पहले ब्राउन राइस और हरी मूंग दाल को मिलाएं. मिलाने के बूाद दोनों को 30 मिनट के लिए धोकर भिगो दें.

2. आधे घंटे बाद पानी निथार कर दोनों को अलग रख दें. 

3.  प्रेशर कुकर में घी गरम करें और उसमें डालें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, लौंग को मिडियमआँच पर कुछ सेकेंड्स तक भूनें.

4. कुछ देर बाद चावल-दाल का मिश्रण, नमक और पानी डालें. इन्हें  अच्छी तरह मिलाएं और 4 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें.

5. भाप को अपने आप निकलने दें. खिचड़ी को  गर्म - गर्म परोसें.


3. ब्राउन राइस डोसा 


जरूरी सामग्री

 ब्राउन राइस - 2 कप

 पोहा या चपटा चावल-  ¼ कप

 चना दाल -  2 बड़े चम्मच

उड़द दाल - ½ कप 

मेथी दाना -  ½ छोटा चम्मच 

नमक स्वादानुसार


ऐसे बनाएं ब्राउनराइस डोसा 


1.  ब्राउन राइस को पानी में भिगोकर  ढक्कन के साथ कवर करें और 4-5 घंटे के लिए अलग  साइड रख दें.

2. दूसरा कटोरा लें और उसमें  उड़द, चना और मेथी दाना के बीज के साथ भी ऐसा ही करें और इन्हें भी ढककर 4 घंटे के लिए अलग रख दें

3. राइस को  धोकर निकाल लें और ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लें.

4. उड़द, चना और मेथी दाना  को भी धोकर निकाल लें और  उनको भी ब्लेंड  कर पेस्ट तैयार कर लें.

5.  दोनों पेस्ट को मिला लें और स्वादनुसार नमक डालकर  ढक दें और  8 घंटे तक फरमेंट होने  दें.

6.  एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें,  जो घोल तैयार हुआ है उसे तवे पर चमचे की मदद से फैलाऐं .

7.  इसके ऊपर थोड़ा घी छिड़कें और तेज आंच पर पकने दें.

8. दोनों तरफ से पकाने की जरूरत नहीं है

9. इसे मोडे और दो भागों में कर लें 

10. आपका डोसा तैयार है , इसे  नारियल की चटनी के साथ गरम परोसें.


4. ब्राउन राइस पूडिंग 


जरूरी सामग्री

 ब्राउन राइस - 2 कप पके हुए

 दूध-  3 कप

 किशमिश -  2 टेबल स्पून

 चीनी-  1/4 कप

बटर -  1 टी स्पून 

 पिसी हुई दालचीनी - 1/2 टी स्पून


ऐसे बनाएं पुडिंग 

1. सबसे पहले एक पैन में ब्राउन राइस, दूध, किशमिश, पिसी दालचीनी और चीनी मिलाएं.

2. मिडियम  से धीमी आंच पर गाढ़ा और क्रीमी होने तक  दूध पकाएं. 

3. दूध को पूरी तरह से सोखने दें. साथ ही इसे  बीच-बीच में चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें.

4. आँच बंद कर दें और मक्खन डालें.

5. अच्छी तरह दूध को  हिलाएँ और एक सर्विंग बाउल में डालें.


 यह भी पढ़ें

नारियल के पानी में नींबू का रस? क्या ये कॉम्बिनेशन हेल्दी है या नहीं, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget