एक्सप्लोरर

Health Tips: आपकी हड्डियां हो रही हैं कमजोर, इन 5 संकेतों से जानें

स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए आपको हेल्दी आहार और बेहतर दिनचर्या की आवश्यकता होती है. आपका शरीर आपको कई ऐसे संकेत देता है, जिससे आप समझ सकते हैं कि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं.

हेल्दी लाइफ के लिए स्वस्थ शरीर का होना बेहद आवश्यक होता है और स्वस्थ शरीर के लिए आपकी हड्डियां स्वस्थ होनी चाहिए क्योंकि हड्डियां बॉडी के हर मूवमेंट के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. हड्डियां कई दैनिक गतिविधियों जैसे चलना, बैठना या कुछ सामान उठाने में भी मददगार होती हैं. परंतु आज की व्यस्त लाइफ के कारण, लोग खुद पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. ऐसे में हेल्दी और स्ट्रोंग हड्डियों के लिए आपको हेल्दी आहार और सही दिनचर्या की जरूरत होती है. आपका शरीर आपको कई ऐसे संकेत देता है, जिससे आप समझ सकते हैं कि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

ये हैं कमजोर हड्डियों के संकेत-

नाखूनों का टूट जाना वैसे तो नाखूनों का टूटना बेहद आम बात है, मगर आपके नाखून बार-बार टूटते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की आवश्यकता है. शरीर में कोलेजन और कैल्शियम की कमी होने के कारण नाखून अपने आप ही टूटने लगते हैं. कोलेजन से शरीर को प्रोटीन प्राप्त होता है और कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. इससे बचने के लिए आप बेर, सोया या हरी सब्जियां खाएं.

हड्डियों में दर्द महसूस होना बढ़ती हुई उम्र में हड्डी और मांसपेशियों में दर्द की समस्याएं बढ़ने लगती हैं. लेकिन आपकी हड्डियों में ज्यादातर दर्द की शिकायत रहती है, तो यह एक गंभीर परेशानी की ओर इशारा करता है. जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो आपको हड्डियों में हमेशा यह दर्द महसूस होता है. जिससे आपकी हड्डियों के कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है.

ग्रिप की कमी महसूस होना अगर आप शरीर में बोन मिनरल डेंसिटी को जानना चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका ग्रिप है क्योंकि ग्रिप की कमी महसूस होना हड्डी की कमजोरी की ओर इशारा करता है. इससे आपको कोई भी सामान रखने, उठाने में दिक्कतें आने लगती है.

दांतों का मसूढ़ों से दूर होना ऐसा तब होता है जब दांत का मसूढ़े से दूर जाने की वजह से जबड़ा कमजोर होने लगता है और हड्डी का द्रव्यमान भी कम हो जाता है. मसूड़े दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं. ऐसा अगर आपके साथ हो रहा है, तो आपको इस पर ध्‍यान देने की आवश्यकता है.

एक्सरसाइज नहीं करना व्यायाम न करने के कारण आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. अगर आप रोजाना कसरत करते हैं या जॉगिंग करते हैं, तो इससे आप न केवल फिट रहते हैं बल्कि इससे आपकी हड्डियां भी स्वस्थ और मजबूत रहती हैं. कमजोर हड्डियां आपकी दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए आपको हड्डियों की कमजोरी के संकेतों के बारे में अच्छी तरह से पता होना जरूरी है.

ज्येष्ठ मास में इन चीजों का दान करने से ग्रहों की अशुभता होती है दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget