एक्सप्लोरर

Benefits of Crying: कभी-कभी रोने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ, दूर रहती हैं कई बीमारियां

Crying And Your Health: रोना हम सभी की मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए अच्छा होता है. इसलिए कभी-कभी रो लेना चाहिए. हालांकि इस रोने को आदत ना बनाएं, नहीं तो जीवन में दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं.

Crying Is Good: रोना उतनी बुरी बात भी नहीं है, जितना की इसे हमारे समाज में माना जाता है. रोने (Cry) को कमजोरी की निशानी मान लिया गया है जबकि यह अपनी भावनाओं को प्रेक्षित करने का एक माध्यम है (Language of Emotions). जो लोग भावुक होते हैं, आमतौर पर वे दिल के बिल्कुल साफ (Pure Heart) होते हैं और जब किसी से लड़ाई का समय आता है, तब वे बहस करने की बजाय, अपनी बात थोपने की जगह अपने आंसू पोंछते नजर आते हैं. ऐसा कायरता (Coward) के कारण नहीं होता बल्कि भावनाओं के कारण होता है. खैर, ये एक अलग विषय है. हम बात कर रहे हैं कभी-कभी रोने के उन फायदों (Benefits Of Crying) के बारे में जो आपको तुरंत अनुभव होते हैं. यदि आपने कभी गौर नहीं किया हो तो इस बार जब भी रोना आए तो इन बातों पर ध्यान अवश्य देना... 

1. मानसिक थकान दूर होती है
जब आप बहुत अधिक थके हुए होते हैं और खासतौर पर मानसिक थकान और तनाव से त्रस्त हो चुके होते हैं, ऐसी स्थिति में किसी अपने की कोई छोटी-सी बात भी बहुत ठेस पहुंचा देती है और हमें रोना आ जाता है. लेकिन आप गौर करें तो पाएंगे कि रो लेने के आधा एक घंटे बाद मन बहुत शांत होता है और सोना चाहते हैं. जब सोकर उठते हैं तो आप पाते हैं कि आपकी सारी मानसिक थकान दूर हो चुकी है!

2. लाइट फील करते हैं
पुरुषों का रोना बहुत लज्जाजनक बात मानी जाती है. हमारे समाज में इस तरह की स्थिति बना दी गई है कि जो पुरुष रो लेता है, उसे कायर मान लिया जाता है. हालांकि रोने से भावनात्मक बोझ हल्का होता है. सीने में जमा भारीपन और सिर पर लदा बोझ हट जाता है और बहुत लाइट फील होता है.

3. नई ऊर्जा फील करते हैं
कुछ देर रो लेने के बाद और रोने के बाद अगर सोने का अवसर मिल जाए तो और भी अच्छा. यानी रोने और सोने के बाद जब आप जागते हैं और फिर से अपनी ऐक्टिव लाइफ में लौटते हैं तो आप खुद में एक नई तरह की ऊर्जा का संचार अनुभव करते हैं. इससे आपके काम करने की स्पीड बढ़ती है. प्रोडक्टिविटी बढ़ती है.

4. विचारों में स्पष्टता आती है
रो लेने से मन हल्का हो जाता है, सिर का बोझ कम लगने लगता है और ताजगी भरी नई ऊर्जा का संचार होने लगता तो आपके विचारों में अधिक स्पष्टता आ जाती है. इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर बनती है और स्थितियों को जल्दी भाप लेने का दृष्टिकोण विकसित होता है. 

5. आंखों की सफाई होती है
अब तक रोने के जितने भी फायदे सामने आए, ये मानसिक सेहत (Mental Health) से जुड़े हैं और करियर (Career) से जुड़े हैं लेकिन रोने से आपकी आंखों की जो सफाई (Eye Cleaning) होती है, वो आपकी शारीरिक सेहत (Physical Health) से जुड़ा मामला है. जी हां, कभी-कभी रोना आंखों के लिए अच्छा होता है. इससे आंखों की मसल्स का तनाव भी कम होता है, आंखों की सफाई होती है और आंखों के पीछे मौजूद कोशिकाओं, उत्तकों में मजबूती भी आती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सरसों सीड्स हैं बहुत लाभकारी, कई बीमारियों से बचाव की आसान दवा

यह भी पढ़ें: पर्फेक्शन की लत करती है परेशान, ऐसे छीन लेती है आपका सुख-चैन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Regular Health Checkup: क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget