एक्सप्लोरर

परफेक्शन की लत करती है परेशान, ऐसे छीन सकती है आपका सुख-चैन

Hunger For Perfection: अपने हर काम में पर्फेक्शन की चाह रखना बुरा नहीं है. लेकिन जब पर्फेक्शन की यह इच्छा आपकी लत बन जाती है तो आपको कई तरह से परेशान करती है और मानसिक रोगों की चपेट में भी ला सकती है.

Perfection In Everything: हर काम को पूरा मन लगाकर करना और अपना बेस्ट रिजल्ट देना अपने करियर में आगे बढ़ने का सबसे प्रमाणिक तरीका है. लेकिन जब हर काम में परफेक्शन की लत लग जाती है तो आपको कई तरह की समस्याएं फेस करनी पड़ती हैं. इनमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप खुद को हर समय थका हुआ अनुभव करते हैं. यह थकान पहले आप पर मानसिक रूप से हावी होती है और फिर आपके शरीर को अपनी गिरफ्त में लेने लगती है. यहां जानें, कैसे परफेक्शन की अति आपको सुस्त और थका हुआ बनाने लगती है. ये बातें उन लोगों पर लागू होती हैं, जिन्हें अपने परफेक्शन के साथ ही रिश्तों में, घर में और जीवन के हर पहलू में परफेक्शन की चाह होती है...

संतोष नहीं मिलता है

जो लोग हर काम में सिर्फ परफेक्शन की चाह रखते हैं और इससे कम की स्थिति को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं रहते हैं, उनके अंदर संतोष की भावना कम होने लगती है. इसका प्रभाव यह होता है कि व्यक्ति हर समय चिड़चिड़ा रहने लगता है क्योंकि उसे अपने अंदर एक अधूरापन अनुभव होता है. 

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
अति किसी भी तरह की हो बुरी ही होती है. यह बात परफेक्शन की चाहत पर भी लागू होती है. जब आप अपने हर काम में परफेक्शन की चाह रखते हैं तो यह सिर्फ रिसर्च फील्ड या ऐसे कार्यों में संभव है, जिन्हें आप ही लीड कर रहे हों. अन्यथा यह इच्छा आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालने लगती है. क्योंकि इस चाह के कारण आपको हर काम में अधिक समय लगता है और आप समय सीमा में रहकर अपना काम नहीं कर पाते हैं. इससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और आप मानसिक तनाव में आने लगते हैं.

हर समय थका हुआ रहना 

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की साइकायट्रिस्ट प्रोफेसर आइरीन लेविन के अनुसार, हर काम में परफेक्शन की चाह में व्यक्ति अक्सर ऐसे लक्ष्य निर्धारित कर लेता है, जिन्हें सामान्य स्थिति में प्राप्त करना लगभग असंभव होता है. इस कारण व्यक्ति के अंदर आत्मसंतोष की भावना धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है. खुशी के अभाव और अपेक्षाओं के बोझ के कारण व्यक्ति हर समय खुद को थका हुआ और ऊर्जाहीन अनुभव करने लगता है. इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि आप परफेक्शन की चाह ना करें और काम में लापरवाही बरतें लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि अति हर चीज की बुरी होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 यह भी पढ़ें: पेट दर्द और लूज मोशन में तुरंत आराम देंगे ये घरेलू नुस्खे

यह भी पढ़ें: गर्मी में अजवाइन खाने के फायदे, जानें उपयोग विधि

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget