एक्सप्लोरर

होली पर भांग के हैंगओवर से बचना है तो बरतें ये सावधानियां

होली 2019: होली के मौके पर आप भी पी रहे हैं भांग तो संभल जाएं. कई बार होली के मौके पर पी जाने वाली भांग से हैंगओवर हो जाता है जिसका आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं, आप भांग पीते समय किन बातों का ख्याल रखें.

नई दिल्ली: बहुत से लोगों के लिए बिना भांग के होली अधुरी है. लेकिन कुछ लोग मौज-मस्ती के दौरान भांग इतनी ज्यादा पी लेते हैं कि बाद में उन्हें बहुत परेशानी होती है. यदि आप भी बिना भांग के होली नहीं मनाते तो आपको हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भांग के हैंगओवर से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं उन उपायों को जो आपको होली पर हैंगओवर से बचा सकते हैं.होली पर भांग के हैंगओवर से बचना है तो बरतें ये सावधानियां

  • अंजान जगह पर हैं या अकेले हो तो भांग को ना लें- भांग का नशा करने के बाद कुछ लोगों को बहुत नींद आती है तो कुछ लोग जो काम कर रहे होते हैं वो करते रह जाते हैं. यानि भांग पीने वाला व्यक्ति बेसुध सा हो जाता है. ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह गए हैं जहां किसी को पहचानते नहीं हैं तो आप भांग बिल्कु‍ल ना लें. आप अकेले हैं तो भी भांग का नशा करने से बचें.
  • भांग के प्रोड्क्टस खरीदने से बचें- भांग के प्रोडक्टट किसी भी दुकान से खरीदने से बचें. दरअसल, भांग के असर को बढ़ाने के लिए कई दुकानदार उसमें रंग और कई तरह के कैमिकल्स को भी मिलाने से परहेज नहीं करते.
  • भांग लेने से पहले जान लें- कई लोग भांग के नशे को बहुत हल्के में लेते हैं. लेकिन आप इसे गांजा या सिगार के समान मत समझिए. इसका नशा धूम्रपान से कई गुना ज्यादा होता है. कभी-कभी इसका असर पूरे दिन तक रहता है.
  • भांग वाली लस्सी खाली पेट ना लें- जब भी भांग लें तो उससे पहले कुछ जरूर खा लें जिससे भांग ज्यादा असर ना करें. भांग को ठंडाई या फिर मिल्क शेक के साथ पीने से भी ज्यादा नशा नहीं चढेगा.
  • खुली जगह पर लें भांग- होली के अवसर पर यदि आपने भांग पी रखी हो तो कोशिश यही करें कि आप बाहर रहे ना कि घर के अंदर. दरअसल, भांग लेने से कुछ लोगों को क्लॉस्ट्रॉफ़ोबिक अटैक पड़ना शुरू हो जाता है. यानि लोग जो काम कर रहे हैं उसे ही करते रह जाते हैं.
 
  • होली पर भांग के हैंगओवर से बचना है तो बरतें ये सावधानियां
  • भांग पीने के बाद ड्राइव करने से बचें- अगर आपने भांग का नशा किया है तो आप ड्राइविंग करने से बचें.
  • इन बीमारियों के होने पर ना लें भांग- अगर आप को अस्थमा, हार्ट, हाई बीपी या ब्रेन की कोई समस्या है या बीमारी है तो भांग ना पीएं. ये भी ध्यान रखें कि ज्यादा भांग पीने से डायजेशन प्रॉब्लम हो सकती है.
  • भांग को एल्कोहल के साथ ना लें- कई लो जानकारी के अभाव में भांग को एल्कोहल के साथ पी लेते हैं, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इसके साथ ही भांग पीकर धूप में ना घूमे, इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और आपकी तबियत खराब हो सकती है.
  • भांग पीने के बाद किसी तरह के पेनकिलर्स ना लें- अगर आपको भांग पीने के दौरान किसी भी तरह का दर्द हो तो पेनकिलर्स ना लें. इससे एसिडिटी बढ़ जाती है जिससे आपको उल्‍टी आने जैसा महसूस होने लगता है. भांग पीने के बाद ठंडे पानी में ही नहाएं. ठंडे पानी से नहाने से भांग का असर कम होता है.
  • पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं- भांग पीने से ज्यादा डिहाईड्रेशन हो जाता है जिससे गला सूखने लगता है. इसलिए जितना हो सके पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं.
  • प्रेगनेंट महिलाएं और बच्चे भांग से दूर रहें- बच्चों पर भांग का असर एडल्ट्स से कई गुना ज्यादा होता है. साथ ही प्रेग्नेंट महिला को भी भांग नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह उनके गर्भ में पलने वाले बच्चें के ब्रेन पर बुरा असर डाल सकता है

ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget