एक्सप्लोरर

Corona के बाद क्या आपको भी हो रही है नींद की समस्या, सुकूनभरी नींद पाने के लिए अपनाएं ये तरीका

रात में कम से कम 7-8 घंटे की सुकूनभरी नींद जरूरी है. इससे आप पूरे दिन फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं. अच्छी नींद का संबंध फिजिकल और मेंटल हेल्थ से भी है. अच्छी नींद के लिए सोने की सही पोजिशन और कुछ दूसरी आदतें भी महत्वपूर्ण हैं. जानते हैं अच्छी नींद के लिए आपको किस पोजीशन में सोना चाहिए.

कोरोना से रिकवर होने के बाद बहुत सारे लोगों को नींद की समस्या होने लगी है. कोरोना संक्रमित होने पर डर की वजह से नींद नहीं आती थी, लेकिन अब रिकवर होने के बाद भी लोगों की ये परेशानी बनी हुई है. स्वस्थ रहने के लिए आपको रात में करीब 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है, लेकिन कुछ लोगों को गहरी नींद नहीं आती है. ऐसे में सुबह जगने के बाद भी फ्रेश और खुश महसूस नहीं करते हैं. अगर आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती और आप रातभर करवट बदलते रहते हैं तो आगे चलकर ये गंभीर समस्या हो सकती है. अगर आपको लंबे समय तक नींद की समस्या रहती है तो इससे आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं. आज हम आपको अच्छी नींद के लिए सही पोजिशन बता रहे हैं. जानते हैं 3 बेस्ट स्लीपिंग पोजिशन और उनके फायदे-नुकसान.

करवट से सोना- सोने की सबसे अच्छी पोजिशन लेफ्ट करवट से सोना माना जाता है. इस पोजीशन में नींद लेने से हार्ट अच्छा रहता है. शरीर में दर्द होने की संभावना भी बहुत कम होती है. वहीं प्रेगनेंट महिलाओं को भी बाईं करवट से सोने की सलाह दी जाती है. ये पोजिशन मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है. लेफ्ट साइड से सोने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. इस स्थिति में खर्राटे भी कम आते है और नींद भी अच्छी आती है. 

सीधे पीठ के बल सोना- कुछ लोग सीधे पीठ के बल सोते हैं. हालांकि रात में लोग कभी दाईं, कभी बाईं करवट से सोते रहते हैं. पूरे वक्त पीठ के बल बहुत कम लोग ही सोते हैं. पीठ के बल सोने में रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलता है इसलिए इस पोजीशन में सोने से आपको गले का दर्द नहीं होता और पाचन अच्छा रहता है. मोटापे वाले लोग इस पोजिशन में सोने में कंफर्टेबल फील करते हैं, हालांकि इस पोजीशन में सोने से नींद ज्यादा खुलती है और खर्राटे भी आते हैं. 

उल्टा यानि पेट के बल सोना- कोरोना से रिकवरी के बाद आपको पेट के बल भी सोना चाहिए. हालांकि इस पोजीशन में लंबे समय तक सोने में आराम नहीं मिलता. इसे बेबी पोज भी कहते हैं लेकिन ये पोशिजन छोटे बच्चों के लिए ठीक है. जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या है, उन्हें इस पोजीशन में सोने से थोड़ा आराम मिल सकता है. वहीं अगर आपके सीने में थोड़ी जलन है, या घबराहट महसूस हो रही है तो आपको इस पोजीशन में सोना बेहतर है. हालांकि इससे पेट पर दबाव पड़ता है.

अच्छी नींद के लिए इन बातों का ध्यान रखें
1- सोने की पोजिशन अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी है इसलिए सोने में जो पोजिशन आपको आरामदायक लगे उस पोजिशन में सोना बेहतर है.
2- अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए आपके शरीर का थकना भी बहुत जरूरी है इसलिए किसी तरह की शारीरिक मेहनत जैसे थोड़ी एक्सरसाइज, वॉक, डांस या स्विमिंग करें.  
3- सही तकिया और सही गद्दे भी आपकी सुकूनभरी नींद के लिए जरूरी है. 
4- साउंड स्लीप के लिए योगा, मेडिटेशन और सही वक्त पर सोना और जागना भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

ये भी पढ़ें: पुरुषों को इलायची खाने के होंगे फायदे, छोटे मसाले के टुकड़े में हैं बड़े गुण

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget