एक्सप्लोरर

किन तीन बीमारियों से जूझ रहे बॉलीवुड के 'भाईजान, जानें ये बीमारियां कितनी खतरनाक और ब्रेन में कैसे करती हैं उथल-पुथल?

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने खुद बताया कि वे कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आ​खिर एक्टर की ये बीमारियां क्या हैं और ये कितनी खतरनाक हैं?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया. एक टीवी शो में उन्होंने बताया कि वह मल्टीपल सीरियस कंडीशन से जूझ रहे हैं. ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी बीमारियों का सामना कर रहे हैं. एक्टर की हेल्थ को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ना लाजिमी है. ऐसे में आ​खिर एक्टर की ये बीमारियां क्या हैं और ये कितनी खतरनाक हैं? आइए इस बारे में जानते हैं...

ब्रेन एन्यूरिज्म

ब्रेन की नसों में गुब्बारे की तरह के उभार की समस्या को ब्रेन एन्यूरिज्म, सेरेब्रल एन्यूरिज्म या इंट्राक्रानियल एन्यूरिज्म कहते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्रेन एन्यूरिज्म के कारण ब्रेन की नसों के कमजोर हिस्से पर पड़ने वाले ब्लड के दबाव से ऐसा होता है. कभी-कभी ब्रेन एन्यूरिज्म का आकार बढ़ जाता है. ऐसे में कई बार इनसे ब्लड रिसने लगता है, जिसके कारण ब्रेन में इंटरनल ब्लीडिंग होने लगती है. इस ​स्थिति ब्रेन हेमरेज कहते हैं. आमतौर पर ब्रेन एन्यूरिज्म का पता किसी अन्य सेहत संबंधी जांच के दौरान लगता है. ब्रेन एन्यूरिज्म के दाैरान तेज सिर दर्द, चक्कर, उल्टी, गर्दन में अकड़न, लाइट सहने की क्षमता में कमी, आंखों से धुंधला दिखना, मिर्गी के दौरे, आंखों की पलकों का लटकना, बेहोशी आदि की समस्या देखने को मिल सकती है. ऐसे में डाॅक्टर से कंसल्ट करना उचित होता है.

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया

इस बीमारी को जानने से पहले ये समझना जरूरी है कि ट्राइजेमिनल नर्व क्या होती है? ये नर्व ह्यूमन बाॅडी में चेहरे और दिगाम के बीच संदेश वाहक के रूप में काम करती है. यानी चेहरे से लेकर दिमाग तक में दर्द, किसी के स्पर्श और टेंपरेचर से संबंधित संवेदनाओं को भेजती है. ट्राइजेमिनल नर्व पर प्रेशर पड़ता है या  फिर ये डैमेज होना शुरू होती है तो ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया की ​स्थिति बनती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी की वजह से काफी ज्यादा दर्द होता है. दर्द इस कदर असहनीय होता है कि दांत तक साफ करने में तकलीफ होती है. चेहरे की स्किन इतनी ज्यादा सेंसटिव हो जाती है कि छूने से भी करंट जैसा झटका लगने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक तरह की क्राॅनिक पेन डिजीज है. आ​खिर में बीमारी इंसान के शरीर में क्या होती है? इसकी वजह फिलहाल पता नहीं लग पाई है.

एवी मालफॉर्मेशन

ब्रेन आर्टियोवीनस मालफॉर्मेशन (एवीएम) असामान्य रक्त वाहिकाओं का एक समूह है. इस ​स्थिति में आर्टरीज सीधे नसों से जुड़ जाती हैं. सामान्य छोटी को​शिकाओं (कैपिलरीज) के नेटवर्क को छोड़ देती हैं. इससे ब्रेन में ब्लड और ऑक्सीजन का सर्कुलेशन प्रभावित होता है. ब्रेन आर्टियोवीनस मालफॉर्मेशन (एवीएम) की ​स्थिति में दिमाग में ब्लीडिंग होने का रिस्क रहता है. सिर में तेज दर्द हो सकता है. एवीएम के इलाज के लिए कई बार सर्जरी करने की आवश्यकता पड़ती है.

ये भी पढ़ें: ब्लेड की तरह गला काट देता है कोरोना का नया वेरिएंट, इस देश में मचा रहा तबाही

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget