एक्सप्लोरर

Relationship: किसी भी रिलेशनशिप को खत्म कर सकती हैं ये पांच बातें, आप भी जरूर जान लें

ऑस्ट्रेलियाई रिलेशनशिप कोच जेक मैडॉक ने ऐसी पांच वजहों का खुलासा किया है, जिनकी वजह से अक्सर रिश्ते कमिटेड होने के बावजूद टूट जाते हैं.

Relationship: रिलेशनशिप बनाना जितना आसान काम है उतना ही मुश्किल उसे बनाकर रखना है. कई रिलेशनशिप्स की शुरुआत तो अच्छी रहती है, लेकिन आगे चलकर वो या तो टूट जाते हैं या फिर कई सारी कशमकश में उलझ कर रह जाते हैं. कुछ लोग सच्चाई के पैमाने पर खड़े नहीं हो पाते तो कुछ लोग समझौता करना पसंद नहीं करते. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने पार्टनर को धोखे में रखते हैं कि वे उनसे प्यार करते हैं. हालांकि वे ऐसा करते नहीं होते. इन्हीं सब कारणों की वजह से रिलेशनशिप्स में दरार पैदा हो जाती है और अंत में वह टूट जाते हैं. ऑस्ट्रेलियाई रिलेशनशिप कोच जेक मैडॉक ने ऐसी पांच वजहों का खुलासा किया है, जिनकी वजह से अक्सर रिश्ते कमिटेड होने के बावजूद टूट जाते हैं.

रिलेशनशिप में दरार आने की पांच वजह

1. अपने फोन का एक्सेस नहीं देना

कई लोग अपने पार्टनर को अपने फोन का एक्सेस देना पसंद नहीं करते. उन्हें लगता है कि ऐसा करना उनकी प्राइवेसी में दखल देना है. लेकिन जब आप किसी रिश्ते में कमिटेड हैं और सीरियस हैं तो फोन में ऐसा कुछ भी छिपाने जैसा नहीं होना चाहिए. जरूरी नहीं कि आप बार-बार मांगने पर फोन देते रहें, लेकिन अगर आप अपने फोन को ज्यादा छिपाने का प्रयास करेंगे तो आपके पार्टनर को न चाहते हुए भी शक होगा. मैडॉक कहते हैं कि रिश्ते में खुलापन होना जरूरी है, क्योंकि आप जब ऐसा नहीं करते हैं तो लोगों को आप पर शक होता है. और शक ही वो वजह बनता है, जो आपका रिश्ता खराब कर सकता है.

2. अपने पार्टनर के बेस्ट फ्रेंड की इंसल्ट करना

अगर आपको अपने पार्टनर का/की बेस्ट फ्रेंड पसंद नहीं है तो उसे नजरअंदाज कर दें, लेकिन पर्सनली उनकी बेइज्जती न करें. उनके साथ ठीक से पेश आएं. क्योंकि हर किसी के लिए दोस्त सबसे जरूरी होते हैं. कई लोग रिलेशनशिप से ज्यादा अपने दोस्तों को प्रायोरिटी पर रखते हैं. आपके पार्टनर के लिए भी दोस्त जरूरी हो सकते हैं, इसलिए कभी-भी बेस्ट फ्रेंड को भला-बुरा न कहें. क्योंकि इससे आपका पार्टनर नाराज हो सकता है और रिश्ते में भी खटास आ सकती है.

3. अपने भीतर राज़ छिपाकर रखना

सच छिपाना किसी भी रिश्ते के लिए ठीक नहीं है. अगर आप कुछ ऐसा छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको जानकर आपका पार्टनर आपसे नाराज होगा तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं. क्योंकि यही बात जब किसी और माध्यम से बाहर निकलेगी तो रिश्ता चाहे कितना भी मजबूत क्यों न हो, उसका टूटना तय है. अगर किसी रिश्ते में पारदर्शिता नहीं है या सच्चाई छिपाने की कोशिश की जाती है तो वो रिश्ता खुद-ब-खुद बहुत कमजोर हो जाता है.

4. काम के बदले 'प्यार' ऑफर करना

जेक मैडॉक कहते हैं कि प्यार को किसी से काम कराने का जरिया न बनाएं, जैसे अगर तुम बर्तन धो दोगी तो मैं तुम्हे खूब प्यार करूंगा. प्यार लेन-देन का रिश्ता नहीं है कि तुम ये कर दोगी तो प्यार करूंगा, वगैरह वगैरह. अगर आपका पार्टनर आपसे प्यार करता है तो उसके प्यार का फायदा न उठाएं और न ही उसे किसी तरह का लालच दें.   

5. धोखा देना

इस कृत्य के लिए तो शायद कोई सफाई ही नहीं है. अगर आप धोखा देते हुए पकड़े जाते हैं तो यह तो पूरी तरह से तय है कि आप अपने पार्टनर को खोने वाले हैं. क्योंकि जिंदगी में इंसान धोखा कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता. ऐसी स्थिति में प्यार करने वाले भी साथ छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: अच्छा! तो सर्दियों में इस वजह से आती है ज्यादा नींद 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget