एक्सप्लोरर

Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?

Urinary Health: स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस एक तरह की यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस है, जिसमें ब्लैडर पर दबाव पड़ने पर पेशाब लीक हो जाता है. यहां स्ट्रेस का मतलब मानसिक तनाव नहीं है.

Urine Leakage While Sneezing Or Coughing: कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि जैसे ही छींक आने वाली होती है, उन्हें पहले से अंदाजा हो जाता है कि अब पेशाब की कुछ बूंदें निकल सकती हैं. यही परेशानी खांसने, हंसने, झुकने या किसी चीज पर जोर लगाने के दौरान भी हो सकती है. कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोग दूसरों के सामने हंसने या अपनी पसंद की एक्सरसाइज करने से भी बचने लगते हैं.

अगर आपके साथ भी खांसते या छींकते समय पेशाब लीक होने की समस्या होती है, तो इसकी एक वजह स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस हो सकती है. यह पेशाब पर नियंत्रण से जुड़ी एक स्थिति है और सिर्फ उम्रदराज लोगों में ही नहीं होती. महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा आम बताई जाती है.

क्या है स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस?

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन के अनुसार, स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस एक तरह की यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस है, जिसमें ब्लैडर पर दबाव पड़ने पर पेशाब लीक हो जाता है. यहां स्ट्रेस का मतलब मानसिक तनाव नहीं है, बल्कि शरीर पर पड़ने वाला दबाव है. जब हम छींकते, खांसते, हंसते या कोई भारी चीज उठाते हैं, तो पेट और ब्लैडर पर दबाव बढ़ सकता है. अगर पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां या यूरेथ्रल स्फिंक्टर की मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं, तो वे पेशाब को रोककर रखने में पूरी तरह सक्षम नहीं रह पातीं. ऐसे में अचानक पेशाब की कुछ बूंदें बाहर निकल सकती हैं.


Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?

यह समस्या हर समय नहीं होती. कई लोगों में ब्लैडर ज्यादा भरा होने पर इसके होने की संभावना बढ़ सकती है. किसी व्यक्ति में सिर्फ कुछ बूंदें लीक हो सकती हैं, जबकि कुछ मामलों में कपड़े तक गीले हो सकते हैं.

सिर्फ छींकने पर ही नहीं निकलती पेशाब

स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस में छींक के अलावा भी कई स्थितियों में पेशाब लीक हो सकता है. खांसने, जोर से हंसने, नीचे झुकने, भारी सामान उठाने या अचानक कोई गतिविधि करने के दौरान ऐसा हो सकता है. कुछ लोगों को एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधि के दौरान भी यह परेशानी हो सकती है. इसलिए अगर बार-बार ऐसी स्थिति बन रही है, तो इसे सिर्फ सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

क्यों कमजोर हो जाती हैं मांसपेशियां?

स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस की एक बड़ी वजह यूरिनरी सिस्टम से जुड़ी मांसपेशियों का कमजोर होना है. महिलाओं में बच्चे को जन्म देने के बाद पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों पर असर पड़ सकता है. खासकर सामान्य डिलीवरी के बाद ऐसा होने की संभावना बताई गई है. इसके अलावा हिस्टेरेक्टॉमी यानी गर्भाशय और गर्भाशय ग्रीवा को हटाने वाली सर्जरी के बाद भी आसपास की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं. पुरुषों में प्रोस्टेट की सर्जरी के बाद यूरेथ्रल स्फिंक्टर और पेल्विक नसों पर असर पड़ सकता है.


Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?

उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों में कमजोरी आना भी एक कारण हो सकता है. अधिक वजन होने से पेल्विक मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. पीठ के निचले हिस्से में चोट या नुकसान भी इन मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा लंबे समय तक खांसी रहना, खासकर धूम्रपान की वजह से होने वाली बार-बार की खांसी, भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. लंबे समय तक ज्यादा प्रभाव वाली गतिविधियां जैसे दौड़ना या लगातार जंपिंग करना भी एक कारण हो सकता है.

क्या इसका इलाज संभव है?

अगर खांसने या छींकने पर बार-बार पेशाब निकल रही है और इसका असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. डॉक्टर पहले यह पता करने की कोशिश कर सकते हैं कि इसके पीछे कोई दूसरी समस्या तो नहीं है. कुछ मामलों में जीवनशैली में बदलाव से भी मदद मिल सकती है. कैफीन, शराब और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को सीमित करने की सलाह दी जा सकती है. अगर कब्ज की समस्या है और मल त्याग के दौरान ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, तो उसका इलाज भी जरूरी हो सकता है.

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज से मिल सकती है मदद

स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस के लिए नॉन-सर्जिकल विकल्प भी मौजूद हैं. इनमें पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज यानी कीगल एक्सरसाइज शामिल हैं. इनका उद्देश्य पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करना है. कुछ मामलों में डॉक्टर बायोफीडबैक, वेजाइनल पेसरी या यूरेथ्रल इंसर्ट जैसे विकल्प भी सुझा सकते हैं. मेनोपॉज के बाद कुछ महिलाओं के लिए एस्ट्रोजन क्रीम भी उपचार का हिस्सा हो सकती है. अगर इन तरीकों से समस्या ठीक नहीं होती, तो कुछ मामलों में सर्जरी पर भी विचार किया जा सकता है. इसमें स्लिंग प्रक्रिया और दूसरी सर्जिकल प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें:  लड़कियों को क्यों निकल आती है मूंछ? इससे हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अगर आपको बार-बार छींकते, खांसते, हंसते या जोर लगाने पर पेशाब लीक होती है, तो डॉक्टर से बात करना बेहतर है. लगातार खांसी या छींक की समस्या भी इस स्थिति को और बढ़ा सकती है. खांसने या छींकने पर पेशाब निकलना शर्म की बात नहीं है. यह स्ट्रेस इनकॉन्टिनेंस से जुड़ी समस्या हो सकती है और इसके लिए इलाज के विकल्प मौजूद हैं. 

इसे भी पढ़ें: शरीर पर दाद सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, हो सकता है स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा!

नोट: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget