एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि हर कदम पर लोकतंत्र पर हमला किया गया है. उन्होंने आरएसस पर भी हमला बोला और संवैधानिक संस्थाओं पर संघ से जुड़े लोगों को बैठाने का आरोप लगाया.

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार बीजेपी, RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक और शैक्षणिक संस्थानों पर संघ से जुड़े लोगों को बैठाया जा रहा है. उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जज सभी संघ से हैं. यूपीएससी में कितने संघ के लोगों को आईएएस-आईपीएस बनाया, ये भी शोध का विषय है. इसके साथ ही उन्होंने NTA के पूर्व चेयरमैन प्रदीप जोशी का जिक्र करते हुए तंज कसा.

उन्होंने कहा, ''देश के हालात से ज्यादा परिचय कराने की जरूरत नहीं है, जहां तक पीएम नरेंद्र मोदी का सवाल है, जैसे उन्होंने तय कर लिया है कि कोई और उनके अलावा पीएम नहीं बनेगा. बीजेपी के अलावा किसी और की सरकार नहीं बनेगी. हर कदम पर लोकतंत्र पर हमला किया गया है. मेरी विचारधारा गांधीवादी है.''

आरएसएस कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं है- दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने संघ के कार्य करने के तरीके पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि आरएसएस कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं है, अनरजिस्टर्ड संस्था के पास इतनी राशि कैसी आई, वित्त मंत्री को भी इसे लेकर पत्र लिखा था. 

सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह?

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ''शिवधाम से रामधाम तक यात्रा निकालूँगा. दशहरा से यात्रा की शुरुआत करने जा रहा हूँ. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से यह यात्रा शुरू होगी. गुजरात में नर्मदा परिक्रमा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रगुज़ार हूँ.'' उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें बीजेपी में आने का निमंत्रण मिला था. दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनसे ज़्यादा मीठा बोलने वाला कोई दूसरा नहीं है.

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने धर्म के नाम पर कथित लूट और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ के खिलाफ 'सनातन स्वाभिमान यात्रा' निकालने की घोषणा की है. यह यात्रा 20 अक्टूबर 2026 से उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक जाएगी.

'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget