एक्सप्लोरर

अच्छा! तो सर्दियों में इस वजह से आती है ज्यादा नींद

क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में गर्मियों के मुकाबले इतनी ज्यादा नींद क्यों आती है? क्यों हम सोकर उठने के बाद भी थके-थके से रहते हैं?

Why We Feel Sleepy In Winter: सर्दियों के मौसम में रजाई से हर किसी की दोस्ती हो जाती है, फिर चाहे वो कितना भी दृढ़ निश्‍चयी क्यों न हो. यहां तक कि कई लोगों के बने बनाए प्लान भी ये सर्दी और रजाई से मिलने वाली गरमाहट बर्बाद कर देती है. ठंड में सुबह उठने का मन किसी का नहीं करता. सबका मन बस यही करता है कि थोड़ा और सो लिया जाए. सर्दियों में नींद भी काफी ज्यादा आती है, मगर क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में गर्मियों के मुकाबले इतनी ज्यादा नींद क्यों आती है? क्यों हम सोकर उठने के बाद भी थके-थके से रहते हैं?

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ज्यादा ठंड होने की वजह से नींद ज्यादा आती है तो आप गलत सोच रहे हैं. यह सच है कि हमारे सोने की आदत मौसम के मुताबिक बदल जाती है. बदलते मौसम के कारण तापमान में भी बदलाव होता है और नींद की अवधि भी ज्यादा हो जाती है. यहां यह समझना जरूरी है कि आखिर ऐसा किस वजह से होता है. कैसे ठंड आपके सोने के तरीके को प्रभावित करती है. दरअसल हमारी बॉडी नेचुरली मेलाटोनिन (स्लीप हार्मोन) प्रोड्यूस करती है. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में होने वाला बदलाव ही मेलाटोनिन के लेवल को प्रभावित करता है.

क्या है मेलाटोनिन?

सर्दियों में अक्सर धूप गर्मी जितनी नहीं निकलती, इसलिए मेलाटोनिन का सप्रेशन भी गर्मी जितना नहीं होता. लिहाजा हमारा शरीर कई बार दिन और रात के समय में अंतर नहीं कर पाता, जिससे नींद की इच्छा अधिक होती है. मेलाटोनिन शरीर का एक हार्मोन है, जो शरीर में पीनियल ग्लैंड से निकलता है. ये हार्मोन ही सर्दियों में ज्यादा नींद आने का कारण बनता है. पीनियल ग्लैंड मस्तिष्क में होता है. जब मेलाटोनिन नामक ये हार्मोन रिलीज होता है, तब हमें नींद महसूस होने लगती है.

क्या है उपाय?

सर्दियों में ज्यादा नींद आने की कुछ वजहों में व्यायाम की कमी, खाने की बेकार आदत, खराब लाइफस्टाइल, धूप न लेना, कमजोर इम्यूनिटी और सर्दी-जुकान और फ्लू जैसी बीमारियां भी शामिल हैं. ये सभी कारक आपकी नींद को ठंड के मौसम में प्रभावित कर सकते हैं. हालांकि इस स्थिति से बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान कर सकते हैं, जैसे-

1. दिन के वक्त सूरज की रोशनी लेने की कोशिश करें.

2. 15-30 मिनट तक रोजाना व्यायाम करें. 

3. दिन में सोने से बचें और खुद को दिन-प्रतिदिन के कार्यों में बिज़ी रखें.

4. कमरे के तापमान को ठीक बनाए रखें. बेडरूम न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा होना चाहिए.

5. भोजन का ज्यादा सेवन न करें, खासकर सर्दियों में रात के डिनर में अधिक खाने से बचें. 

ये भी पढ़ें: आपको भी इंस्टाग्राम पर Reels बनाने का शौक? तो भारत के इन 'इंस्टा स्पॉट' पर जरूर जाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
खाना खाते ही होती है पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट ने बताईं 6 हर्बल टी, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम
खाना खाते ही होती है पेट फूलने की समस्या? एक्सपर्ट ने बताईं 6 हर्बल टी, जिनसे तुरंत मिलेगा आराम
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
एबीपी न्यूज़ की खबर का असर, वीआईपी AC बोट खरीदने का टेंडर दिल्ली सरकार ने लिया वापस
एबीपी न्यूज़ की खबर का असर, वीआईपी AC बोट खरीदने का टेंडर दिल्ली सरकार ने लिया वापस
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget