एक्सप्लोरर

सुबह उठते ही छींक आने से हो जाते हैं बेहाल? ये है इसकी वजह, इस तरह मिलेगा छुटकारा

Sneezing Problem:सुबह उठते ही अगर छीकें आ रही हैं तो इसे एलर्जिक राइनाइटिस कहा जाता है. ये एक तरह की एलर्जी है जो कुछ लोगों को खासा परेशान कर डालती है.

Morning Sneezing Problem: हर इंसान एक खुशगवार और सुहानी सुबह की कल्पना करता है. लेकिन सबका ये सपना पूरा नहीं हो पाता. इसके पीछे छींक (sneezing)भी एक वजह हो सकती है. दरअसल कई लोग शिकायत करते हैं कि सुबह उठते ही उनको छींक आना शुरू हो जाती है जो रुकती नहीं है.सुबह बिस्तर से उठते ही एक के बाद एक छींक आने लगती है और पूरा मूड खराब हो जाता है. कई बार छींक के अलावा नाक और गले में खुजली भी होती है. अगर आप या आपका कोई करीबी इस परेशानी का शिकार है तो आपको इस बीमारी के बारे में जानना जरूरी हो जाता है. चलिए जानते हैं कुछ लोगों को सुबह उठते ही छींकें क्यों आती हैं. 
 
एलर्जिक राइनाइटिस है वजह 
सुबह उठते ही अगर छीकें आ रही हैं तो इसे एलर्जिक राइनाइटिस कहा जाता है. ये एक तरह की एलर्जी है जो कुछ लोगों को खासा परेशान कर डालती है. जिन लोगों को ये एलर्जी होती है, उन्हें सुबह उठते ही छींक आती हैं और गला खुजलाने लगता है. इसकी वजह है कि सुबह उठते ही नाक के जरिए धूल और आस पास के हानिकारक कण शरीर में घुस जाते हैं. यूं तो नाक धूल के कणों को रोकने की कोशिश करती है लेकिन फिर भी एक साथ कई सारे धूल के कण शरीर में घुस जाते हैं और उनके ही रिएक्शन से गले में खुजली के साथ छींकें आने लगती हैं. एलर्जिक राइनाइटिस अगर ज्यादा गंभीर हो जाए तो नाक और गले में खुजली के साथ फेस पर सूजन भी आ सकती है.
 
तापमान में बदलाव के चलते भी आती हैं छींके  
एलर्जिक राइनाइटिस की वजह केवल धूल के कण ही नहीं होते. कई बार तापमान में बदलाव के चलते भी एलर्जिक राइनाइटिस हो जाता है और व्यक्ति छींकने लगता है. जब व्यक्ति सोता है तो उसके शरीर का तापमान कम हो जाता है और उसके उठते ही तापमान बढ़ने लगता है. इस तापमान में बदलाव के चलते ही नासिका तंत्र असंतुलित होता है और छींके आने लगती है.
 
इस तरह पाएं छुटकारा 
 
1. एलर्जिक राइनाइटिस की परेशानी हो जाने पर हल्का खाना खाने की आदत डालें. खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल करें. हमेशा गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें.
2. 10-12 तुलसी के पत्ते, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, डेढ़ चम्मच कसा हुआ अदरक, और आधा चम्मच वाइन रूट पाउडर को एक कप पानी के साथ धीमी आंच पर उबालें. जब पानी उबलने के बाद करीब आधा रह जाएं तब इसे छानकर पी लें. रोजाना सुबह और शाम के वक्त गुनगुने पानी के साथ पीने से इस समस्या में तेजी से आराम मिलने लगता है.
3. आधा चम्मच हल्दी और स्वाद के हिसाब से सेंधा नमक को एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी इस दिक्कत में तेजी से आराम मिलने लगता है. हल्दी में मौजूद एंटी एलर्जिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण वाले तत्व राइनाइटिस से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं.
4. एक चम्मच शहद में थोड़ा सा आंवला पाउडर मिलाकर दिन में दो टाइम लें. इसके अलावा, पुदीने की पत्ती से बनी चाय पीने से भी इस समस्या में काफी आराम मिलेगा.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget