एक्सप्लोरर

किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात

सैल्मन, बांगड़ा और सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद करता है. जानें इनके फायदे और सेवन का सही तरीका.

दिल को स्वस्थ रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. हमारी रोज की डाइट में शामिल कुछ चीजें दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. इन्हीं में मछली भी शामिल है. खासकर कुछ ऐसी मछलियां हैं, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह पोषक तत्व दिल की धड़कन को सामान्य रखने और खून में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम करने में मदद करता है. सैल्मन, मैकरेल यानी बांगड़ा और सार्डिन ऐसी ही मछलियां हैं. इनका सही मात्रा में सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होता है.

सैल्मन और बांगड़ा मछली खाने के फायदे

सैल्मन और बांगड़ा ऐसी मछलियां हैं, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसमें मौजूद ईपीए और डीएचए शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं. ये दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने और खून में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन कम करने में भी भूमिका निभाता है. नियमित रूप से संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में इन मछलियों का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

सार्डिन मछली भी दिल के लिए फायदेमंद

सार्डिन एक छोटी वसायुक्त मछली है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसमें प्रोटीन और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसे खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और दिल की सेहत बनाए रखने में मदद मिलती है. मछली को डीप फ्राई करने के बजाय ग्रिल करके, भाप में पकाकर या कम तेल में बनाकर खाना बेहतर रहता है. इससे खाने में अतिरिक्त तेल और कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान

 हफ्ते में कितनी बार खानी चाहिए मछली?

दिल की सेहत के लिए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन सप्ताह में कम से कम दो बार मछली खाने की सलाह देता है. एक बार में करीब 3 औंस यानी 85 ग्राम पकी हुई मछली खाई जा सकती है. मछली का चुनाव करते समय उसमें पारे की मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है. कम पारे वाली मछलियों को प्राथमिकता देना बेहतर रहता है. साथ ही, मछली को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाएं और इसके साथ हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दूसरे पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी खाएं.

मछली खाने से दिल की सेहत को फायदा मिल सकता है, लेकिन इससे हार्ट अटैक का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता. दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित खानपान के साथ नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और वजन को नियंत्रित रखना भी जरूरी है.  

यह भी पढ़ें : ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई थेरेपी बनाएंगी भारत बायोटेक की कंपनी और वेजेन बायो

Discription: अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें. स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget