एक्सप्लोरर

Poshan Pakhwada 2025 : पोषण पखवाड़ा की आज से शुरुआत, जानिए थीम, महत्व और खास बातें

पोषण पखवाड़ा दो हफ्तों का अभियान है, जो महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जाता है. इस पर इसका आयोजन 8 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक है.

Poshan Pakhwada 2025 : हर साल की तरह इस बार भी 'पोषण पखवाड़ा 2025' की शुरुआत आज से हो गई है. इसका मकसद लोगों को हेल्दी खाना, न्यूट्रिशन और सही लाइफस्टाइल के लिए अवेयर करना है. केंद्र सरकार यह अभियान कुपोषण (Malnutrition) से निपटने के लिए चला रही है.

इ स अभियान के तहत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 8 से लेकर 22 अप्रैल 2025 तक 7वां पोषण पखवाड़ा मना रही है. इसकी शुरुआत साल 2018 में पहली बार हुई थी. आइए जानते हैं पोषण पखवाड़ा 2025 की थीम, इसका महत्व और खास बातें...

पोषण पखवाड़ा 2025 में चार विषय पर फोकस

1. जिंदगी के पहले 1000 दिनों पर फोकस

शिशु के जन्म से पहले के 9 महीने और उसकी जिंदगी के पहले दो साल यानी 1,000 दिन उसके शारीरिक और मानसिक विकास की नींव रखते हैं. पोषण अभियान इन दिनों को 'जादुई काल' मानता है और उनकी मांओं को संतुलित आहार, उचित देखभाल और ब्रेस्टफीडिंग के लिए प्रेरित करता है.

2. पोषण ट्रैकर ऐप की मदद

आज तकनीक ने कुपोषण से बचाने में अहम योगदान दिया है. पोषण ट्रैकर ऐप की मदद से अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्मार्टफोन से बच्चों की ग्रोथ, भोजन वितरण और सेहत की निगरानी कर सकते हैं. फरवरी 2025 तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र इस ऐप से जुड़ चुके हैं, जिससे पात्र लाभार्थी खुद भी रजिस्टर कर सकते हैं.

3. CMAM प्रोटोकॉल

2023 में शुरू बेस्ड मैनेजमेंट ऑफ एक्यूट मालन्यूट्रिशन (CMAM) प्रोटोकॉल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान, रेफरल और इलाज में मदद करता है. पोषण पखवाड़ा 2025 के दौरान इस प्रोटोकॉल को फोकस में रखा गया है,  ताकि आंगनबाड़ी केंद्र पोषण क्लिनिक में बदला जा सके.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

4. बचपन में मोटापे से बचाना

अब कुपोषण सिर्फ कमजोरी या कम वजन तक सीमित नहीं रह गया है. CMAM-5 के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के ज्यादा वजन वाले बच्चों का प्रतिशत 2015-16 में 2.1% से बढ़कर 2019-21 में 3.4% पहुंच गया है. ऐसे में, जंक फूड से बचाना, हेल्दी फूड्स खिलाना और स्कूलों में हेल्दी भोजन को बढ़ावा देने की नीति बनाई गई है. स्कूल कैंटीनों से HFSS फूड्स आइटम्स को हटाकर, फलों और सब्जियों को बढ़ावा देना और फिजिकल एक्टिविटीज को अनिवार्य बनाना है.

पोषण पखवाड़े 2025 से जुड़ी अहम बातें

1. पोषण अभियान का मकसद तकनीक और परंपरा से बच्चों और महिलाओं में हेल्दी और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना है.

2. पोषण पखवाड़ा 2025 बच्चे की लाइफ के पहले 1,000 दिनों पर फोकस है, क्योंकि ये उसके लिए काफी अहम होता है.

3. टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पोषण ट्रैकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण सेवाओं की निगरानी करना है.

4.  लाभार्थी अब पोषण ट्रैकर वेब ऐप से खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

5. पोषण पखवाड़ा हेल्दी फूड्स ऑप्शन को बढ़ावा देकर बचपन के मोटापे पर भी फोकस करता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
International Chess Day: क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
क्या Chess खेलने से सच में बच्चों का दिमाग तेज होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
Joint Pain in Rain: क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
क्या बारिश में बढ़ जाता है जोड़ों और पुरानी चोट का दर्द? डॉक्टर ने बताया सच
COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget