एक्सप्लोरर

इस वजह से भी रुक सकते हैं पीरियड्स, हर बार प्रेग्नेंसी नहीं होती वजह; महिलाएं नहीं जानतीं ये बात

प्रेग्नेंसी के अलावा कई बार पीरियड्स स्ट्रेस, टेंशन के कारण बंद हो जाते हैं लेकिन कई बार यह गंभीर बीमारी के भी संकेत हो सकते हैं. आइए जानें कौनी सी बीमारी?

पीरियड्स का अचानक से बंद होने पर कोई भी महिला एक पल के लिए घबरा जाए कि आखिर क्या हुआ? पीरियड्स बंद होने पर सबसे पहला विचार यह आता है कि कही प्रेग्नेंट तो नहीं? कई बार महिलाएं परेशान होकर घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कर लेती हैं लेकिन टेस्ट नेगेटिव आता है. फिर कई सारे सवाल दिमाग में घूमने लगते हैं कि आखिर ऐसा हुआ क्या है? कई बार तो पीरियड्स स्ट्रेस, टेंशन के कारण बंद हो जाते हैं लेकिन कई बार यह गंभीर बीमारी के भी संकेत हो सकते हैं. 

इरेगुलर पीरियड्स कई बार तनाव, खराब डाइट, या वजन बढ़ने-घटने के कारण हो सकता है. लेकिन अगर यह बार-बार होता है. तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. अगर आपके पीरियड्स तीन महीनों तक नहीं आए या अचानक बहुत अनियमित हो गए हैं,आइए जानते हैं किस गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. 

पीरियड्स इरेगुलर क्यों होते हैं?

तनाव: अत्यधिक मानसिक या शारीरिक तनाव से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, जिससे पीरियड्स में देरी हो सकती है.

डाइट और वजन: अचानक वजन बढ़ना या घटना, पोषण की कमी, या अधिक डाइटिंग से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं.

हार्मोनल बदलाव: पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) जैसी स्थितियों से हार्मोनल असंतुलन होता है, जिससे पीरियड्स में देरी हो सकती है.

थायरॉइड समस्याएं: थायरॉइड ग्रंथि का असंतुलन भी मासिक धर्म को प्रभावित कर सकता है.

अनियमित लाइफस्टाइल : अनियमित नींद, खान-पान, और व्यायाम की कमी भी पीरियड्स के समय पर न आने का कारण बन सकते हैं. 

इन गंभीर बीमारियों का संकेत

पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम): यह एक हार्मोनल समस्या है जिसमें ओवरी में कई सिस्ट बन जाते हैं. इसका एक प्रमुख लक्षण पीरियड्स का अनियमित होना है.

थायरॉइड डिसऑर्डर: थायरॉइड ग्लैंड का असंतुलन मासिक धर्म को अनियमित बना सकता है, जिससे थायरॉइड डिसऑर्डर की संभावना होती है.

एंडोमेट्रियोसिस: यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत बाहर फैल जाती है. इसका एक लक्षण पीरियड्स में अनियमितता हो सकता है.

यूटराइन फाइब्रॉइड्स: गर्भाशय में होने वाले फाइब्रॉइड्स भी मासिक धर्म को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे यह समय पर नहीं आता. 

गर्भाशय में कैंसर: इरेगुलर पीरियड्स कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं, जिनमें से एक है गर्भाशय का कैंसर. अगर आपके पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं, बहुत अधिक ब्लीडिंग हो रही है, या लंबे समय तक पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

यदि आपके पीरियड्स लगातार तीन महीनों तक नहीं आए हैं, या वे अचानक बहुत ज्यादा अनियमित हो गए हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर कुछ टेस्ट करके यह पता लगा सकते हैं कि आपके पीरियड्स अनियमित क्यों हो रहे हैं और इसके लिए कौन सा इलाज सबसे उपयुक्त होगा। जितनी जल्दी आप डॉक्टर से मिलेंगी, उतनी ही जल्दी आपको सही इलाज मिल सकेगा, जिससे किसी भी गंभीर बीमारी का खतरा कम हो जाएगा. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget