एक्सप्लोरर

आपके भी दांतों के बीच फंसा है प्लाक तो पड़ सकता है स्ट्रोक, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

अगर आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ नहीं हैं तो इससे शरीर में सूजन बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे धमनियों में रुकावट आ सकती है और खून का थक्का जमने से स्ट्रोक भी पड़ सकता है. 

अगर आपके दांतों के बीच प्लाक फंसा हुआ है और आपने बहुत दिनों से इसे साफ नहीं करवाया है तो आप स्ट्रोक के खतरे के बहुत करीब हैं. हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि सप्ताह में कम से कम एक बार मसूड़ों के बीच फंसे प्लाक को साफ करने वाले लोगों पर स्ट्रोक का खतरा कम होता है. यह स्टडी यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना स्कूल ऑफ मेडिसिन की ओर से की गई है. इसे जल्द ही लॉस एंजिल्स में होने वाले इंटरनेशनल स्ट्रोक कॉन्फ्रेंस में पेश किया जाएगा. 

यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना स्कूल ऑफ मेडिसिन में न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सौविक सेन का कहना है कि मुंह की बीमारियों का असर हमारे शरीर के अन्य हिस्सों पर भी पड़ता है. उन्होंने कहा, अगर दांत और मसूड़े स्वस्थ नहीं हैं तो इससे शरीर में सूजन बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे धमनियों में रुकावट आ सकती है और खून का थक्का जमने से स्ट्रोक भी पड़ सकता है. 

फ्लॉसिंग से कम कर सकते हैं स्ट्रोक का खतरा

दांतों के बीच फंसे बैक्टीरिया और प्लाक हटाने की प्रक्रिया को फ्लॉसिंग कहा जाता है. नई स्टडी में कहा गया है कि जो लोग सप्ताह में कम से कम एक बार फ्लॉसिंग कराते हैं, उनमें खून के थक्कों के कारण होने वाले स्ट्रोक का खतरा 22 फीसदी कम हो जाता है. इतना ही नहीं ऐसे लोगों में एट्रियल फाइब्रिलेशन नामक हृदय रोग का खतरा भी 12 फीसदी कम हो जाता है और तो और हार्ट से आने वाले खून के थक्कों के कारण स्ट्रोक में 44 फीसदी की कमी आती है. 

तेजी से बढ़ रही मुंह की बीमारियां

बता दें, आज के समय में लोगों में मुंह की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रही हैं. वैश्विक स्वास्थ्य की एक रिपोर्ट के अनुसार, दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारी जैसी मुंह की बीमारियों से 2022 में दुनिया के 3.5 अरब लोग प्रभावित थे. अब यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुंह की बीमारियों के कारण हमारे शरीर के अंगों पर प्रभाव पड़ता है और इससे होने वाली सूजन के कारण खून के थक्के जमने का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: ज्यादा से ज्यादा कितने दिन तक आ सकते हैं पीरियड्स, जान लीजिए जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

सर्दी और कोहरे का कहर, Delhi-NCR में मुश्किल हालात! | Winter | Delhi | FogAlert
Reliance Industries Q3 Results 2026: Revenue ₹2.94 लाख करोड़, Jio Profit 11% Up | Paisa Live
Prayagraj Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | ABP News
Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
Embed widget