एक्सप्लोरर

Omicron Variant: ओमिक्रोन वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, स्टडी में खुलासा- 'वेरिएंट में और बदलाव होने पर वैक्सीन हो जाएगी बेअसर'!

Omicron Variant: नये रिसर्च से पता चला है कि जिन लोगों को पहले से संक्रमण और वैक्सीन के कारण शरीर में न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी बनी है वह बेअसर हो जाएंगी अगर ओमिक्रोन में अब थोड़ा भी बदलाव हुआ.

Omicron Variant: कोरोना वायरस के नये वेरिएंट (Coronavirus New Variant) ओमिक्रोन ने पूरी दुनिया में दहशत का माहौल तैयार कर दिया है. इस संक्रमण से भारत समेत पूरी दुनिया में चिंता तेजी से बढ़ रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक कई यूरोपीय देशों में रोज हजारों की संख्या में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के नये मामले सामने आ रहे हैं. भारत में भी लगातार ओमिक्रोन के संक्रमण (Omicron Infection) में तेजी देखी जा रही है. कई रिसर्च में यह दावा किया गया कि यह डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) से ओमिक्रोन कम खतरनाक है. अब इस वेरिएंट को लेकर एक ताजा रिसर्च ने हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health experts) की चिंता बढ़ा दी है.

नये रिसर्च से पता चला है कि जिन लोगों को पहले से संक्रमण और वैक्सीन के (Vaccine) कारण शरीर में न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी (Neutralizing Antibody) बनी है वह बेअसर हो जाएंगी. अगर ओमिक्रोन में अब थोड़ा भी बदलाव हुआ. ऐसी स्थिति में वैक्सीन दोबारा संक्रमण को रोकने के काबिल नहीं रहेगी. इस रिसर्च को कोलंबिया यूनिवर्सिटी और हांगकांग यूनिवर्सिटी ने मिलकर तैयार किया है. नेचर जर्नल में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रोन में कई तरह के बदलाव देखें गए है. अगर इस वेरिएंट में और बदलाव होते हैं तो टीके और संक्रमण से उत्पन्न हुई एंटीबॉडीज (Antibodies) नये वेरिएंट पर कारगर नहीं होगी.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि फाइजर (Pfizer), मॉडर्ना (Moderna), जॉनसन एंड जॉनसन(Johnson & Johnson vaccine) और एस्ट्राजेनेका (Astrazeneca) जैसे वैक्सीन भी ओमिक्रोन के बदलाव होने की स्थिति पर काम नहीं कर पाएंगी. इसके साथ ही बूस्टर डोज इसका एक मात्र विकल्प होगा. बूस्टर डोज की मदद से कोरोना संक्रमण को कुछ कम किया जा सकेगा. इस रिसर्च को करने वाले मुख्य वैज्ञानिकों में से एक कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड ने कहा, 'ओमिक्रोन से बचाव के लिए हमें नये टीके बनाने होंगे. इसके साथ ही हमें इलाज के नये तरीकों के बारे में भी सोचना पड़ेगा. आने वाले समय में वैज्ञानिकों को टीके अपग्रेड करने की जरूरत पड़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आंखों को रखना चाहते हैं हेल्दी, इन फूड आइट्मस को जरूर करें मेन्यू में शामिल

इस तरह ओमिक्रोन वेरिएंट से खुद का करें बचाव (Tips to prevent omicron variant)-
-वैक्सीन लगवाने योग्य हैं तो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं.
-भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहे.
-बाहर जाने से पहले फेस मास्क जरूर लगाएं.
-संक्रमण के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं.
-अगर आप में संक्रमण की पता चल गया है तो खुद को जल्द से जल्द आइसोलेट करें.

ये भी पढ़ें: Happy New Year 2022: परिवार और पार्टनर से हैं दूर, इन टिप्स को अपनाकर मनाएं शानदार न्यू ईयर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget