एक्सप्लोरर

डिंगा डिंगा ही नहीं ये भी हैं बेहद अजीब बीमारियां, नाम सुनकर ही चौंक जाएंगे आप

दुनिया बीमारियों से भरी पड़ी है. आए दिन कोई न कोई बीमारी आ रही है. युगांडा में इन दिनों डिंगा-डिंगा का कहर देखने को मिल रहा है. पहले भी कई तरह की विचित्र बीमारियां लोगों के होश उड़ा चुकी हैं.

Strange Diseases : अफ्रीकी देश युगांडा में एक अजीब तरह की बीमारी फैली है, जिसका नाम डिंगा-डिंगा (Dinga Dinga) है. अब तक 300 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. ये बीमारी लड़कियों और महिलाओं को अपना ज्यादा शिकार बना रहा है. अभी तक इसके बारे में डॉक्टरों को खास जानकारी भी नहीं है. इस बीमारी में शरीर में अनियंत्रित कंपन हो रहा है. जिसकी वजह से चलने में परेशानी हो रही है.

डिंगा डिंगा के लक्षणों में बुखार और कंपकंपी होती है. इसके बाद शरीर तेजी से कांपने लगता है. इसका सबसे खतरनाक लक्षण है कि चलते-चलते शरीर बहुत ज्यादा हिलने लगता है. यह काफी हद तक देखने में ऐसा लगता है कि इंसान डांस कर रहा है. सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन इस तरह की अजीबोगरीब बीमारियां पहले भी आ चुकी हैं. यहां जानिए कुछ ऐसी ही बेहद अजीब बीमारियों के बारें में...

यह भी पढ़ें: सावधान ! बिल्लियां तेजी से फैला सकती हैं Bird Flu, रिसर्च में हैरान करने वाला खुलासा

1. क्लोरोफोबिया

यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को हरे रंग से डर लगता है. यह बीमारी इतनी अजीब है कि मरीज को हरे रंग के कपड़े, हरे रंग के फल और यहां तक कि हरे रंग की दीवारें भी डरावनी लगती हैं.

2. हिप्पोपोटोमोनस्ट्रोसेस्क्विपेडालिया

हिप्पोपोटोमोनस्ट्रोसेस्क्विपेडालिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के पैरों का आकार बढ़ जाता है. यह बीमारी इतनी अजीब है कि मरीज के पैरों की साइज इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है.

3. एलिसिन रोग

यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को अपने आसपास के लोगों के चेहरों को पहचानने में परेशानी होती है. इसमें मरीज परिवार के सदस्यों को भी नहीं पहचान पाता है.  इस बीमारी की जानकारी भी कम लोगों को ही है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

4. कोटार्ड रोग

इस बीमारी में मरीज को लगता है कि वह मर चुका है. चलते-फिरते शरीर को डेड बॉडी मान लेता है. इस बीमारी की ज्यादा जानकारी अभी डॉक्टर्स के पास भी नहीं है. हालांकि, ये काफी रेयरेस्ट ऑफ रेयर बीमारी है.

5. मिर्गी रोग

यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज को बार-बार झटके लगते हैं और वह बेहोश हो जाता है. इस बीमारी में मरीज को सिर्फ झटके ही नहीं लगते हैं, बल्कि वह इस दौरान आसपास मौजूद लोगोंकी नकल भी कई बार करने लगता है.

6. एलिस इन वंडरलैंड सिंड्रोम

यह एक रेयरेस्ट बीमारी है, जो न्यूरोलॉजिकल कंडीशन से जुड़ी है. इसका असर पांचों ज्ञानेंद्रियों पर पड़ता है. यह दिमाग की सोचने-समझने की क्षमता कुछ समय के लिए छीन लेती है. पीड़ित को कई तरह के भ्रम होते हैं. इसका कोई इलाज नहीं है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget