एक्सप्लोरर

National Dengue Day 2024: सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा चुका है डेंगू, ये आंकड़े बताएंगे कितनी खतरनाक है ये बीमारी

National Dengue Day 2024: मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू बेहद खतरनाक है. जो हर साल हजारों लोगों की जान लेती है. गर्मी हो या बरसात डेंगू हर साल डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं.

National Dengue Day 2024: मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू बेहद खतरनाक है. जो हर साल हजारों लोगों की जान लेती है. गर्मी हो या बरसात डेंगू हर साल डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं. आइए जानें इसके लक्षण और बचाव कैसे करें. डेंगू सिर्फ भारत की नहीं दुनिया के कई देशों के लिए यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है.

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में डेंगू के केसेस बढ़ने लगते हैं.लेकिन बाकी सालों के मुकाबले इस साल हालत ज्यादा खराब है. आपको जानकर हैरानी होगी कि लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों में इस बीमारी ने इतना कहर बरपाया हुआ है कि इसे कंट्रोल करने के लिए सेना इन्वॉल्व हो गई है. जगह-जगह पर कैंप लगाकर मरीजों तक दवा और इलाज पहुंचाई जा रही है. 4 महीनों के अंदर 60 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं. इस बीमारी को ग्लोबल वॉर्मिंग से जोड़ा जा रहा है. 

दुनिया के दूसरे देशों में डेंगू की क्या स्थिति है?

ब्राजील डेंगू से ज्यादा प्रभावित देश है. जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच लगभग सवा 4 लाख डेंगू के केस रिपोर्ट किए गए हैं. यह कुल आबादी का 1.8 प्रतिशत है. वहीं अब तक इस बीमारी से 2 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. डेंगू फीवर से अब तक कि यह सबसे ज्यादा मौतें हैं. 

ब्राजील में डेंगू का कहर

ब्राजील के 26 राज्यों में इस बीमारी को लेकर इमरजेंसी घोषित की गई है. सेना के जवान फील्ड हॉस्पिटल बना रहे हैं. जहां पर लोगों का इलाज किया जाएगा. राजधानी ब्राजिलिया में जगह-जगह पर कैंप बनाएं जा रहे हैं. जहां पर मरीजों को रखे जाएंगे. जिन्हें हॉस्पिटलों में जगह नहीं मिलेगी. उन्हें इन कैंप में रखकर इलाज किया जाएगा. वहीं देखा जाए तो अभी पीक सीजन बाकी है. ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि मई-जून में यह स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है. 

इन देशों में डेंगू के आंकड़े

पेरू पूरी तरह से डेंगू के चपेट में है. इस देश में इस बीमारी को लेकर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. पेरू में बीते 4 महीनों में लगभग डेढ लाख से भी ज्यादा मरीज आ चुके हैं. वहीं 117 की मौतें हो चुकी है. इसके अलावा अर्जेंटिना, मैक्सिको, उरुग्वे और चिली जैसे देशों में भी लोग डेंगू से काफी ज्यादा परेशान हैं. 

सेंट्रल अमेरिकी देशों और मैक्सिकों में डेंगू के हर साल केस आते हैं. जबकि चिली और उरुग्वे में इसके काफी कम ही मामले देखने को मिले हैं. 'वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन' के साथ काम करने वाली ऑर्गनाइजेशन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक  उरुग्वे में पहले के मुकाबले अब कम केस आ रहे हैं. 

डेंगू के मामले बढ़ने के पीछे का कारण

इसके पीछे का कारण जलवायु परिवर्तन माना जा रहा है. पिछले 30 सालों में लैटिन अमेरिकी देशों में हर दशक में 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ती ही है. स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन लैटिन अमेरिका एंड कैरेबियन की साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ क्लाइमेट में ही बदलवा नहीं हो रहे हैं बल्कि मच्छरों की संख्या भी पहले से ज्यादा बढ़ी है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गर्म तापमान पर मच्छरों के तरह-तरह के स्पीशीज भी बढ़ती है. यहीं कारण है कि लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में स्थिति खराब हो रही है. 

अल-नीनो पैटर्न भी है एक कारण

जब ठंड में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे चली जाती है तो इस तापमान में मच्छर कम हो जाते हैं. इन देशों में यह टेंपरेचर पहुंच ही नहीं पा रहे हैं. वहीं अल-नीनो पैटर्न के कारण भी मच्छरों की संख्या बढ़ी है. जिसके कारण इन क्षेत्रों का तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है.कैरेबियन और लैटिन अमेरिका में इस मौसम के पैटर्न की शुरुआत पिछले साल से हुई है.  

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने डेंगू को लेकर क्या कहा?

लैटीन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में डेंगू का कहर बहुत तेजी से बढ़ा है. इसके कारण अब इस बीमारी की वैक्सीन की जरूरत भी बढ़ी है. डेंगू के वैक्सीन को लेकर कई सारी बातें कही गई है. वहीं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों को डेंगू नहीं हुआ है वह अगर वैक्सीन ले लें तो उनका जब पहली बार डेंगू होगा तो वह काफी ज्यादा गंभीर हो सकता है. इसलिए WHO का कहना है कि जब भी मच्छर काटे तो इसके संक्रमण से बचने के लिए ज्यादा लिक्विड लें और दवाएं लें. 

इन देशों में नहीं है डेंगू के मच्छर

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनियाभर में ऐसे 4 ही देश हैं जहां डेंगू और मलेरिया के मच्छर ढूंढने से भी नहीं मिलते. जिनमें न्यू कैलेडोनिया, आइसलैंड, द सेशेल्स, फ्रेंच पॉलीनेशिया शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Alert! आने वाले महीनों में इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा, खासकर महिलाएं संभल कर रहें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

'जामिया मिलिया इस्लामिया' से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी है. पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव है.  लाइफस्टाइल के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget