एक्सप्लोरर

मॉर्निंग अलार्म से उठना है खतरनाक, बढ़ सकती है BP, स्ट्रोक-हार्ट अटैक का खतरा

सुबह अलार्म सेट करना सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है. इससे दिनभर सुस्ती छाई रहती है और थकान महसूस हो सकता है. सुबह का अलार्म दिमाग पर भी बुरा असर डालता है.

Morning Alarm Health Risks : क्या सुबह सही टाइम पर उठने के लिए आप भी अलार्म लगाकर सोते हैं. हर 5 मिनट पर आपका मॉर्निंग अलार्म बजता है. अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) का खतरा है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी जोखिम है.

स्लीप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह अलार्म सेट करना सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है. इससे दिनभर सुस्ती छाई रहती है और थकान महसूस हो सकता है. सुबह का अलार्म दिमाग पर भी बुरा असर डालता है और इससे मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है. नींद डिस्टर्ब होने के कारण भी कई तरह के खतरे पैदा हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

अलार्म से उठना बना सकता है ब्लड प्रेशर का मरीज

यूवीए स्कूल ऑफ नर्सिंग के ताजा रिसर्च में पाया गया है कि सुबह अलार्म की आवाज से उठने वालों को ब्लड प्रेशर का खतरा ज्यादा होता है. इससे स्ट्रोक और हार्ट की बीमारियां भी हो सकती हैं. रिसर्च के मुताबिक, अलार्म लगाकर उठने वालों में हाई बीपी का रिस्क 74% तक ज्यादा होता है.

यह रिसर्च 32 लोगों पर किया गया. इस दौरान पार्टिसिपेंट्स को स्मार्टवॉच के साथ फिंगर ब्लड प्रेशर कफ पहनाए गए थे. उन्हें कुछ दिनों तक बिना अलार्म उठने और कुछ दिनों में 5 घंटे की नींद के बाद अलार्म से उठने को कहा गया. रिसर्च में पाया गया कि अलार्म क्लॉक की आवाज से जबरदस्ती उठने वालों में ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा था.

अलार्म और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन

नर्सिंग डॉक्टरेट स्टूडेंट योनसु किम ने इस रिसर्च में पाया कि अगर किसी सोते हुए इंसान को जबरदस्ती उठाया जाए तो उसका ब्लड प्रेशर बढ़ता है. अलार्म क्लॉक भी ऐसा ही करता है, क्योंकि इसकी आवाज सुनकर लोग जागने की कोशिश करते हैं. दरअसल, अलार्म बजने पर शरीर जो प्रतिक्रिया करता है, उससे बीपी बढ़ती है, जो सुबह-सुबह स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

हाई बीपी से होने वाली समस्याएं

कम घंटे की नींद यानी अनिद्रा

दिमाग पर तनाव बढ़ता है, स्ट्रेस होना

थकान, सांस लेने में तकलीफ

गर्दन में अकड़न, नाक से खून आना 

सिरदर्द

क्या करें, क्या नहीं

इस रिसर्च में ये भी पाया गया है कि अगर आप सुबह-सुबह किसी अच्छी आवाज को सुनकर उठते हैं तो वह आपको हेल्दी बनाता है. रिसर्च बताता है कि बिना अलार्म के उठना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. हर किसी को ऐसी ही आदत डालनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों में धूल झोंक रहे हैं एंटी ग्लेयर लेंस? जान लीजिए ये कितने कारगर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget