एक्सप्लोरर

Lung Cancer: जरा सी खांसी हुई...जांच कराई तो फेफड़ों का कैंसर निकला

कैंसर जानलेवा रोग है. यह बीमारी इसलिए गंभीर होती है क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षणों की जानकारी नहीं हो पाती है. डॉक्टरों का कहना है कि उपचार के लिए रूटीन बॉडी चेकअप होना भी जरूरी है.

Lung Cancer Symptoms: बीमारी बॉडी के किसी भी हिस्से में हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि कोई भी बीमारी होने से पहले शरीर में लक्षण उभरते हैं. समय रहते उन लक्षणों को पहचानने की जरूरत है. कई बार बीमारी गंभीर लक्षण देती है तो कई बार सामान्य औैर कई बार तो लक्षणों की पहचान ही नहीं हो पाती है. कैंसर ऐसा ही मर्ज है. कैंसर के इलाज न हो पाने की बड़ी वजह यही रही कि जल्दी से इसके लक्षण उभरकर ही सामने नहीं आते हैं और जब लक्षण दिखने लगते हैं. तबतक काफी देर हो चुकी होती है. 

बस खांसी हुई, जांच में कैंसर आया
कैंसर के लक्षण और उसके होने की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बहुत हल्के लक्षण भी, इस खतरनाक बीमारी का इंडीकेशन होते हैं. एक ऐसी ही कहानी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर ऐसी ही कहानी साझा की गई है. इसके अनुसार, रसिका को केवल खांसी हुई. उन्होंने इसे सामान्य तौर पर लिया. दवाएं खाती रहीं. जब ठीक नहीं हुई तो डॉक्टरों के कहने पर जांच कराई. जांच में फेफडों का कैंसर होने की पुष्टि हुई. 

सितंबर में फेफड़ों का कैंसर होने की जानकारी हुई
रसिका की जांच कराने के बाद 3 सितंबर 2022 को जांच रिपोर्ट आ गई. इसमें उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई. पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट रशिका ने कई सोशल मीडिया पर कैंसर के साथ अपनी यात्रा साझा की है. उन्होंने लिखा है कि वह एक दम पिफट थीं. उन्होंने कभी धुम्रपान तक नहीं किया. बस हलकी खांसी हुई थी. जांच कराने पर कैंसर होने की पुष्टि हुई.

दूसरे साथ रहने से बचेंगे, इसलिए साझा नहीं की जानकारी
रसिका ने साझा किया कि शुरू में वह इस जानकारी को दूसरों के साथ साझा करने में झिझकती थी. उन्हें लगता था कि दुनिया उनके साथ अलग तरह का व्यवहार करेगी. विशेषज्ञों का कहना है कि रसिका सिर्फ एक नहीं है. ऐसे कई कैंसर रोगी हैं जो अपने स्वास्थ्य के बारे में दूसरों को नहीं बताना चाहते हैं. उ

ऐसे कर रही हैं कैंसर मरीजों की मदद
रसिका ने अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट में कैंसर पीड़ित लोगों की मदद करने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि कैंसर पेशेंट से बातचीत के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसे सवाल और उन पर टिप्पणी किया जाने को लेकर ध्यान देना चाहिए. ऐसे सवालों से बचाना चाहिए, जो मरीज को असहज करें. क्या आप धूम्रपान करते हैं? क्या आपने शराब पी थी. ऐसा पूछने पर हालात और खराब होंगे. कैंसर मरीज को यह भरोसा दिलाना चाहिए कि वह उसके लिए ही है और उसकी गोपनीयता का ख्याल रखा जाना चाहिए. 

ऐसे कैंसर के लक्षणों को पहचानिए
डॉक्टरों का कहना है कि फेफड़ों के कैंसर की समय रहते पहचान जरूरी है. कभी-कभी रोगी की खांसी में खून आता है या खांसी में खून के निशान होते हैं. खांसी के साथ सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, घरघराहट, थकान और अस्पष्टीकृत वजन घटाने के साथ होता है. गहरी सांस लेने और खांसने पर भी सीने में दर्द महसूस होता है. ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Vitamin Deficiencies: शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर जीभ देती है ये संकेत, इन लक्षण को ना करें इग्नोर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget