एक्सप्लोरर

Liquid Diet: वजन घटाने के लिए 'लिक्विड डाइट' की कर रहे प्लानिंग? पहले जान लें ये जरूरी बातें

अगर आप भी लिक्विड डाइट फॉलो करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस डाइट का पालन सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही किया जा सकता है.

Liquid Diet Benefits: वजन को घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. एक से एक डाइट और लिक्विड फूड लेते हैं, ताकि वेट कम करने में मदद मिल सके. हर किसी का वजन का घटाने का तरीका अलग-अलग होता है. कोई वेजिटेबल या फ्रूट डाइट से वजन कम करने का प्रयास करता है तो कोई लिक्विड डाइट की मदद लेता है. इन दिनों लोग सबसे ज्यादा लिक्विड डाइट को इंपॉर्टेंस दे रहे हैं. लिक्विड डाइट वो डाइट होती है, जिसमें सिर्फ लिक्विड चीज़ों (सूप, जूस आदि) का सेवन किया जाता है. लिक्विड फूड उन मरीजों को दिया जाता है, जो किसी चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने वाले होते हैं या पहले ही सर्जरी करवा चुके होते हैं.   

अगर आप भी लिक्विड डाइट फॉलो करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस डाइट का पालन सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही किया जा सकता है, क्योंकि एक हफ्ते के बाद आपको कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है. ऐसा माना जाता है कि लिक्विड डाइट आपके शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व और कैलोरी प्रदान नहीं कर पाती, इसलिए इसका ज्यादा दिनों तक पालन करना ठीक नहीं होता, खासकर अगर आप पहले से कमजोर हैं तो आपको इस डाइट को लेकर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और फिर इसका पालन करना चाहिए.  

पोषक तत्वों का रखें ध्यान

लिक्विड डाइट में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लिक्विड फूड का का सेवन लगभग 1300-1500 किलो कैलोरी के बीच हो. इसके अलावा, आपको इस बात का भी खासतौर से ध्यान रखना चाहिए कि जो भी लिक्विड फूड आप ले रहे हैं, उनमें प्रोटीन के साथ-साथ सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होने चाहिए. क्योंकि पोषक तत्वों की कमी की वजह से कई बीमारियों हो सकती हैं. वजन कम करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप पोषक तत्वों को नजरअंदाज कर दें. ध्यान रहे कि जो भी डाइट आप ले रहे हैं, वो पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए.  

टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार

लिक्विड डाइट में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है. यही वजह है कि ज्यायातर लोगों को ये डाइट काफी पसंद आती है. लिक्विड डाइट आपके शरीर से अपने आप टॉक्सिन्स को बाहर निकालना शुरू कर देता है, जो कि बहुत जरूरी है. वजन घटाने के लिए लिक्विड डाइट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, बशर्ते आप इसका अच्छे से पालन करें. 

ये भी पढ़ें: Dry Ginger Powder: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है 'अदरक का पाउडर', बस आपको ऐसे करना है इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget