एक्सप्लोरर

Dry Ginger Powder: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है 'अदरक का पाउडर', बस आपको ऐसे करना है इस्तेमाल

Dry Ginger Benefits: सर्दियों में कई लोगों को घुटने और शरीर में दर्द रहता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो अदरक का पाउडर आपके लिए बड़े काम की चीज है.

Ginger Powder Benefits: सर्दियों में अदरक का इस्तेमाल चाय से लेकर तमाम सब्जियों में किया जाता है. भारतीय रसोइयों में पाई जाने वाली यह सबसे अहम सामग्री होती है. सूखे अदरक को सुंठ या सोंठ भी कहा जाता है. सोंठ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. सूखे अदरक यानी सोंठ को पीसकर इसका पाउडर तैयार किया जाता है, जिसका इस्तेमाल कई व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाने में होता है.

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अदरक पाउडर के कई हेल्थ बेनिफिट्स बताए हैं, जिनके बारे में आपको मालूम होना चाहिए. रुजुता ने इसका सेवन करने के अलग-अलग तरीकों के बारे में भी बताया है, खासकर उस मौसम में जब मौसमी संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है.

न्यूट्रिशनिस्ट ने कैप्शन में पूछा, 'कौन सी जड़ी-बूटी या मसाला ऐसा है जो हल्दी जितना गुणकारी है, लेकिन ज्यादा चर्चा में नहीं है? जिसने आपकी चावल, दाल और चाय का टेस्ट बढ़ाया है? वो जो आपकी भूख, बीपी और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है?' ऐसा कहते हुए उन्होंने अदरक पाउडर के फायदों के बारे में बताया. रुजुता कहती हैं कि अदरक पाउडर शारीरिक दर्द और परेशानियों को दूर करने में मददगार है.

अदरक पाउडर क्यों फायदेमंद?

1. अदरक पाउडर में कई बायोएक्टिव मॉलिक्यूल्स होते हैं और ये कई तरह से भूमिका निभाते हैं.

2.  अदरक पाउडर हाई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.

3. ये ट्रिप्सिन और लाइपेस (प्रोटीन और फैट को तोड़ने के लिए जरूरी एंजाइम्स) की क्रिया में सहायता करता है.

4. अदरक का पाउडर दर्द निवारक की तरह भी काम करता है और दर्द से राहत प्रदान करता है.

कैसे करें अदरक पाउडर का इस्तेमाल? 

1. सर्दियों में कई लोगों को घुटने और शरीर में दर्द रहता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो अदरक का पाउडर आपके लिए बड़े काम की चीज है. अदरक का पाउडर डल स्किन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है. पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत प्रदान करने में भी यह बड़ी भूमिका निभाता है. 

2. रात में दूध के साथ आप थोड़ी मात्रा में अदरक का पाउडर भी ले सकते हैं. इससे आपको अच्छी नींद आएगी. 

3. अदरक के पाउडर को गुड़ और घी के साथ भी खाया जा सकता है. ये आपको पूरे दिन एनर्जाइज रखेगा.

4. अदरक पाउडर को गुड़, घी और हल्दी के साथ बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर छोटे बच्चों को गोली के रूप में दिया जा सकता है. इससे सर्दी, खांसी या फ्लू आदि की चपेट में आने से बचने में मदद मिलती है.

5. अगर आपको चाय पीना पसंद है तो अदरक पाउडर को इसमें शामिल करना कभी न भूलें. क्योंकि इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं.

6. अदरक पाउडर आपके बालों और स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. यही वजह है कि इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Papaya In Pregnancy: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं खा सकती हैं पपीता या नहीं? यहां जानें जवाब

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget