एक्सप्लोरर

किडनी स्टोन से बचने के लिए पेय पदार्थों का सेवन है जरूरी!

क्या आप जानते हैं दिनभर में पेय पदार्थो का सेवन बढ़ाने से किडनी स्टोन के बार-बार होने का जोखिम आधा रह जाता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते.

नई दिल्लीः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का कहना है कि 13% पुरुषों और 7% महिलाओं में किडनी स्टोन की समस्या पाई जाती है. क्या आप जानते हैं दिनभर में पेय पदार्थो का सेवन बढ़ाने से किडनी स्टोन के बार-बार होने का जोखिम आधा रह जाता है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते. रिसर्च से पता चलता है कि किडनी स्टोन वाले लोगों में क्रोनिक किडनी डिजीज़ होने का काफी ज्यादा खतरा रहता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट- आईएमए के अध्यक्ष डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा कि शरीर में पानी की कमी किडनी स्टोन का मुख्य कारण है. यूरिक एसिड (मूत्र का एक घटक) पतला करने के लिए पर्याप्त पानी चाहिए होता है और ऐसा न होने पर यूरिन ज्यादा एसिडिक बन जाता है. ये एसिड किडनी स्टोन बनने का कारण होता है.

जब यूरिन से बाहर निकलते हैं स्टोन- कुछ मामलों में ये स्टोन इतने छोटे हो सकते हैं कि यूरिन के साथ बाहर निकल जाते हैं और व्यक्ति का इस ओर ध्यान भी नहीं जाता. हालांकि, इस प्रक्रिया में अत्यधिक दर्द हो सकता है. अगर किडनी स्टोन शरीर के अंदर रहती है, तो वे अधिक मुश्किलें खड़ी कर सकती है. जैसे यूरिन की रुकावट.

किडनी स्टोन के लक्षण- किडनी स्टोन के लक्षण तब शुरू होते हैं जब वे यूरेटर की ओर जाते हैं. इसके सामान्य लक्षणों में यूरिन ट्यूब के आसपास  तेज दर्द, यूरिन में ब्लड, उल्टी और मितली, ब्लैडर में व्हाइट ब्लड सेल्स या पस पड़ना, यूरिन की मात्रा में कमी, यूरिन के समय जलन, बार-बार यूरिन आना और बुखार और ठंड लगना प्रमुख हैं.

किडनी स्टोन का खतरा-

  • कुछ दवाएं किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकती हैं. विटामिन-डी और कैल्शियम की खुराक लंबे समय तक लेने पर कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है. गुर्दे की पथरी के लिए यह भी एक कारक हो सकता है.
  • प्रोटीन और सोडियम अधिक और कैल्शियम का कम सेवन भी इसका एक कारक हो सकता है.
  • एक जगह बैठे रहने और मोटापे के अलावा हाई ब्लड प्रेशर और कैल्शियम का शरीर में ऑब्जर्व कम होने से भी पथरी हो सकती है.

किडनी स्टोन को रोकने के उपाय-

  • किडनी स्टोन से बचने का एक अच्छा तरीका है कि लिक्विड पदार्थो का अधिक सेवन किया जाए. कम पानी पीने से पथरी हो सकती है.
  • डायट में नमक की मात्रा कम करें. यूरिन में साल्ट बढ़ने से कैल्शियम की यूरिन से ब्लड में दोबारा ऑब्जर्व करने का प्रोसेस धीमा होता जाता है और किडनी स्टोन हो सकता है.
  • ऑक्सलेट वाले खाद्य पदार्थो को सीमित करें. आमतौर पर चॉकलेट, बीट्स, नट्स, पालक, स्ट्रॉबेरी, चाय और गेहूं की चोकर में ऑक्सलेट अधिक पाया जाता है.
  • एनिमल प्रोटीन कम खाएं. एनिमल प्रोटीन में एसिड अधिक होता हैं और यूरिक एसिड में वृद्धि होती है. हाई यूरिक एसिड से पथरी बन सकती है.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Robotic Valve Replacement: सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
सफदरजंग का विश्व रिकॉर्ड, रोबोट से की अनोखी हार्ट सर्जरी
 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget