एक्सप्लोरर

Pregnancy Planning: बेबी प्लान कर रहे हैं तो गांठ बांध लें ये 6 बातें, कंसीव करने में नहीं आएगी कोई परेशानी

अगर आप भी प्रेग्नेंसी प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे पहले पैरेंट होने के नाते आपको कुछ खास बातों पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि डिलीवरी के समय मां और बच्चे को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

Pregnancy Planning Tips: हर परिवार में जब किसी नन्हें मेहमान का स्वागत होता है तो घर के लोग उत्साहित हो जाते हैं. खासकर मां जिसे नौ महीने की प्रेग्नेंसी में अपना काफी ख्याल रखने की जरूरत होती है. अगर आप भी इस समय प्रेग्नेंसी प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे सामान्य समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. बदलाव के ये नौ महीने केवल शरीर को ही नहीं बदलते, इसके लिए मानसिक रूप से भी कई तरह की तैयारियों की जरूरत होती है. चलिए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी प्लानिंग (planning pregnancy)से पहले किस किस तरह की बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. 
 
प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले इन बातों पर कीजिए गौर   
 
पक्के तौर पर मन बनाना है जरूरी
केवल किसी को देखकर प्रेग्नेंसी प्लान मत कीजिए. जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से बच्चे के लिए तैयार हो जाएं, तभी इसकी प्लानिंग कीजिए. आपको बता दें कि ये दौर बच्चे ही नहीं बल्कि एक होने वाली मां के लिए भी जरूरी होता है. इसलिए मां को अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सजग रहना चाहिए. 
 
कंसीव करने से पहले पोषण पर ध्यान दीजिए
अगर आप कंसीव करने की तैयारी कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपका शरीर प्रेग्नेंसी के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं. आपको इसके लिए खास विटामिन लेने होंगे. इसके लिए आपको फोलिक एसिड भी जरूरी तौर पर लेना होगा. इसलिए कंसीव करने से पहले अपने शरीर को बच्चे के विकास के लिए अनुकूल बनाने के लिए पहले से ही फोलिक एसिड की खुराक लेनी शुरू कर दें. 
 
वेट कंट्रोल है जरूरी
प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले तय कर लें कि कहीं आपका वजन ज्यादा या भी कम तो नहीं है. बीएमआई के स्तर पर अपने वजन को मापें और तय करें कि अगर वजन ज्यादा है तो उसे पहले ही कम कैसे किया जाए. चूंकि प्रेग्नेंसी में मां का वजन बढ़ जाता है, ऐसे में पहले से ज्यादा वजन होने पर कंसीव करने में भी दिक्कत आती है. 
 
दवाओं पर ध्यान दीजिए
अगर आप  पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं और दवाएं ले रही हैं तो प्रेग्नेंसी से पहले इन पर ध्यान दीजिए. इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूरत लीजिए. हाइपरटेंशन, थॉयराइड, बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियों में प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए. 
 
अपनी लाइफस्टाइल में करें जरूरी बदलाव 
कई बार लाइफस्टाइल का भी प्रेग्नेंसी पर गलत असर पड़ता है. अगर आप स्मोकिंग या अल्कोहल का सेवन करते हैं तो प्रेग्नेंसी कंसीव करने से पहले इन आदतों पर कंट्रोल करना होगा, वरना पेट में पल रहे बच्चे के विकास पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. अगर कंसीव करना है तो योगा, वॉकिंग आदि पर फोकस कीजिए और डाइट पर ध्यान दीजिए. सकारात्मक रहना कंसीव करने के लिए बहुत जरूरी है. 
 
जेनेटिक बीमारियों की जांच है जरूरी
अगर आप कंसीव करना चाह रही हैं तो पहले अपनी फैमिली की डिजीज हिस्टरी की जांच करवा लें. कई बार आनुवांशिक बीमारियों की अनदेखी के चलते होने वाले बच्चे के विकास पर असर पड़ता है. अगर परिवार में किसी गंभीर बीमारी की हिस्टरी है तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget