एक्सप्लोरर

आपका फोकस और परफॉर्मेंस देखकर खुश रहेंगे बॉस...पार्टनर के साथ भी बनेगी शानदार बॉन्डिंग, डेली लाइफ में अपनाएं ये ट्रिक्स

Work Life Balance Tips: आपकी प्रोडक्टिविटी और फोकस दोनों बिना किसी खास इफर्ट के भी बढ़ सकते हैं. बस आपको डेली लाइफ में आने वाली चुनौतियों को यहां बताए गए तरीकों से निपटाना होगा...

How To Get Peace In Life: कितना भी कोई ज्ञान देदे लेकिन अगर आप अपनी प्रफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस नहीं बना पाते हैं तो जिंदगी एकदम बेरंग लगने लगती है. इस स्थिति में ये शेर बड़ा सटीक बैठता है- 'शाम से सुबह और सुबह से  शाम हो रही है, जिंदगी यूं ही तमाम हो रही है!' अगर आप नहीं चाहते कि ये शेर आपकी जिंदगी पर फिट बैठे तो आपको आज से ही अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने होंगे. जिन बदलावों की बात हम आपसे यहां कर रहे हैं सिर्फ 7 दिन में आपको उनका असर दिखने लगेगा. शर्त सिर्फ ये है कि आप इन्हें बिना नागा किए हर दिन टाइम पर करेंगे...

वर्क परफॉर्मेंस कैसे इंप्रूव करें?

अपनी वर्क परफॉर्मेंस को इंप्रूव करने और अपने पार्टनर के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने का सबसे पहला तरीका ये है कि आप एक टाइम टेबल बनाएं और इसके हिसाब से काम करें. इस टाइम टेबल में यहां बताई गई चीजें जरूर ऐड करें...

दूसरों को भी काम दें

घर के काम हों या ऑफिस की जिम्मेदारी, सबकुछ खुद से ही निपटाने के बारे में ना सोचें. बल्कि अपने स्ट्रैस और वर्क प्रेशर को डिस्ट्रिब्यूट करें. इससे आप जो भी काम करेंगे उसमें आपका फोकस भी बना रहेगा और रिजल्ट भी बेहतर मिलेंगे.

एक कप कॉफी और आप

अपने विचारों को लाइनअप करने का प्रयास करें. ये डेली प्रैक्टिस से संभव है, जिसमें आप अपने खुद के साथ कुछ समय बिताएं. इस दौरान कॉफी पीते हुए खुद की लाइफ के बारे में सोचना, प्रायॉरिटीज के बारे में सोचना और चीजें किस दिशा में ले जानी हैं इस बारे में सोचना शुरू करें. रोज ऐसा करने के लिए एक ऐसे समय का चुनाव करें, जिसमें कोई आपको डिस्टर्ब ना करे और आप फोन को भी खुद से दूर रखें.

कोई एक गेम हर दिन खेलें?

कोई ऐसा खेल जिसमें फिजिकल स्ट्रेंथ का यूज होता हो, उसे हर दिन खेलें. जैसे, बैड-मिंटन, रस्सीकूद, साइक्लिंग, डांस जैसा कुछ भी. कम से कम 30 मिनट इसे हर दिन करें और एक तय समय पर करें. 

डिस्ट्रैक्शन से बचने का तरीका

काम करते समय कई तरह के डिस्ट्रैक्शन आपको परेशान करते हैं. कभी किसी का फोन आ जाता है, कभी कोई बात करने आ जाता है, कभी किसी को हेल्प चाहिए होती है, किसी मेल का रिप्लाई करना होता, किसी वॉट्सऐप मैसेज का जवाब देना होता है... ऐसे किसी भी काम के चलते खुद को डिस्ट्रैक्ट होने से बचाना जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले घड़ी पर नजर डालें,  कुछ पल शांत होकर सोचे कि क्या करना ज्यादा जरूरी है और फिर जरूरी काम को पहले और स्पीड के साथ निपटा दें.

 डेडलाइन तय करें

खुद के लिए एक डेड लाइन तय करें कि चाहे जो भी हो जाए इतने बजे के बाद मुझे कोई काम नहीं करना है. ऐसा करके ही आप खुद को समय दे पाएंगे और खुद को प्यार भी कर पाएंगे. ध्यान रखें कि जो लोग खुद से प्यार करते हैं, वे ही दूसरों को भी प्यार दे पाते हैं, बेहतर काम कर पाते हैं और अपने रिश्तों को भी बेहतर बना पाते हैं.

 

यह भी पढ़ें: बंदर की तरह एक से दूसरी जगह उछलता रहता है आपका मन... तो बहुत काम आएगी आचार्य सुश्रुत की ये रेमेडी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget