एक्सप्लोरर

सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है ये बाहर का खाना, जानिए क्या हैं साइड इफेक्ट्स

आजकल रेस्तरां और होटेल के साथ पब-बार में खाने को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट्स किए जा रहे हैं. जिनमें से कुछ सेहत पर खतरनाक असर डाल सकते हैं. इनकी वजह से कई परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.

Experimental Foods Side Effects: बाहर का खाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. आजकल होटल और रेस्तरां वाले काफी ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं, जिसका खामियाजा लोगों की हेल्थ पर पड़ रहा है. ड्राई आइस भी इसी एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है. कुछ दिनों पहले की ही बात है, जब कुछ लोगों ने गलती से ड्राई आइस खा ली और अपनी तबीयत बिगाड़ ली. हालांकि, ये भी सच है कि फूड आइटम्स पर किए गए सभी एक्सपेरिमेंट सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं हैं लेकिन कुछ का बुरा असर भी पड़ सकता है. ऐसे में जब भी होटल या रेस्तरां जाएं तो फैंसी फूड आइटम्स खाते समय सावधानी बरतें.
 
ड्राई आइस क्यों नुकसानदायक
रेस्तरां में ड्राई आइस का इस्तेमाल धुएं के इफेक्ट से तैयार किया जाता है. ये जमी कार्बन डाई ऑक्साइड होती है. डॉक्टर्स का कहना है कि ये खाने के लिए नहीं होती है, इतना ही नहीं इसके संपर्क में आने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. डॉक्टर के मुताबिक,  कार्बन डाई ऑक्साइड त्वचा पर लगने से त्वचा जल सकती है. ड्राई आइस में बंद रूम में ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है.
 
ऐसे में इसका इस्तेमाल धुएं का इफेक्ट दिखाने के लिए किया जा रहा है. इसलिए ये ज्यादा खतरनाक होता है. इससे आसपास की ऑक्सीजन पर असर पड़ता है और बेहोशी तक भी हो सकती है. खाने-पीने पर ये काफी नुकसानदायक हो सकती है.
 
लिक्विड नाइट्रोजन से पेट को नुकसान
आजकल बार और रेस्तरां में कॉकटेल-मॉकटेल ड्रिंक से उठता हुआ धुआं देखने को मिलता है. इस धुएं में लिक्विड नाइट्रोजन होता है. कुछ साल पहले इसी तरह की कॉकटेल से एक व्यक्ति के पेट में छेद होने की खबर आई थी. तब पेट का प्रभावित हिस्सा काटकर किसी तरह जान बचाई गई थी. डॉक्टर के मुताबिक, लिक्विड नाइट्रोजन काफी ठंडी होती है. जब नॉर्मल टेंपरेचर में आती है तो बम के फटने जैसा ही रिएक्शन होता है. जब ये पेट में पहुंचता है तो नुकसान करता है. यहां तक कि इससे मुंह को भी नुकसान पहुंच सकता है. अगर इसका धुआं सीधे नाक में पहुंच जाए तो गंभीर नुकसान हो सकता है. जब इसे खाने में मिलाया जाता है तो समस्याएं बढ़ जाती है.
 
कॉटन कैंडी 
जिस कॉटन कैंडी बच्चे बड़े ही चाव से खाते हैं, उसका इस्तेमाल आजकल पब-बार में हो रहा है. इसे कॉकटेल-मॉकटेल और कॉफी के साथ कस्टमर्स को सर्व किया जाता है. इसे ड्रिंक के ऊपर लगाया जाता है. इसमें खतरनाक केमिकल पाए जाते हैं. हाल ही में पुदुच्चेरी और तमिलनाडु में कॉटन कैंडी पर बैन लगा दिया गया है. इसमें रोडोमाइन-बी केमिकल पाया गया था, जो कैंसर का कारण बन सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि इसमें शुगर काफी ज्यादा हता है, जो खतरनाक हो सकता है. 
 
फ्लैंबी फूड्स
रेस्तरां में फूड सर्विंग का नया तरीका आया है. जिसमें जब खाना लाया जाता है, जब वह गर्म होता है और उसमें से आग निकल रही होती है. कुछ रेस्तरां में तो टेबल पर ही खाने को आग देकर गर्म किया जा रहा है. इससे पहले खाने पर कुछ लिक्विड डाला जाता है, जो एल्कोहल होता है. इसलिए ये आग भी पकड़ लेता है.  इसे फ्लैंबी फूड कहा जाता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसे मुंह में रखने पर जल सकते हैं. इसमें एल्कोहल होता है तो आग जल्दी बुझती नहीं और कपड़ों पर भी गिर सकती है. इससे हादसा भी हो सकता है.
 
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget