एक्सप्लोरर

High Cholesterol: नसों में किन चीजों से जमता है कोलेस्ट्रॉल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है. इसकी वजह से हार्ट की नसें ब्लॉक हो सकती हैं.

Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा केमिकल कंपाउंड है, जो शरीर में सेल्स यानी कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी है, लेकिन जब एक लिमिट के बाद यह बढ़ जाता है तो खतरनाक भी बन सकता है. बढ़ा कोलेस्ट्रॉल दिल, दिमाग के लिए घातक होता है. इससे किडनी को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) में इजाफा हमारे खानपान से होता है.

कोलेस्ट्रॉल 2 तरह के होते हैं. पहला LDL कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन, दूसरा HDL कोलेस्ट्रॉल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन. CDC के अनुसार, जब कोलेस्ट्रॉल हार्ट को ब्लड सप्लाई करने वाली नसों को ब्लॉक कर देता है तो कोरोनरी आर्टरी डिजीज हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक (Heart Attack) आता है. ऐसे में अगर आप भी कुछ खराब खा रहे हैं तो तुरंत अपनी आदत सुधार लें. यहां जानिए क्या खाने से नसों में कोलेस्ट्रॉल जम जाता है...

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

1. मक्खन

ब्रेकफास्ट में ब्रेड के ऊपर अगर मक्खन लगाकर खाते हैं तो सावधान हो जाइए. ACP जर्नल की रिसर्च के अनुसार, ये मक्खन नसों में जाकर जम जाते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देते हैं. जिससे कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक हो सकती है.

2. आइसक्रीम 

आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो बता दें कि इससे भी हद से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. USDA का कहना है कि अगर आप 100 ग्राम वनीला फ्लेवर की आइसक्रीम खाते हैं तो शरीर में 41 mg कोलेस्ट्रॉल पहुंच जाता है, जो हार्ट की हेल्थ के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

3. बिस्किट 

चाय के साथ बिस्किट खाना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन यह कोलेस्ट्रॉल को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है. ऑस्ट्रेलिया की गवर्नमेंट हेल्थ वेबसाइट के अनुसार, बिस्किट प्रोसेस्ड कर बनाया जाता है, जिसमें सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है. इससे कोरोनरी आर्टरी डिजीज होती है.

4. पकौड़े या फ्राइड चिकन

पकौड़े और फ्राइड चिकन जैसी डीप फ्राइड चीजें खाने से बचना चाहिए. इन फूड्स में फैट का सबसे गंदा प्रकार पाया जाता है, जिसे ट्रांस फैट्स कहते हैं. यह बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के सबसे बड़े कारणों में से एक है.

5. बर्गर, पिज्जा

अगर आप बर्गर, पिज्जा और पास्ता जैसे जंक फूड जमकर खाते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इन्हें बनाने के लिए मक्खन, क्रीम, पनीर और कई आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स यूज होते हैं, जो नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा करने का काम करते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:

शराब पीने वाले हो जाएं सावधान! इससे एक-दो नहीं 6 तरह के कैंसर का खतरा, जा सकती है जान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget