एक्सप्लोरर

तेज बुखार के साथ लग रही है ठंड तो इस बीमारी के हैं लक्षण, तुरंत करें ये काम

तेज बुखार के साथ ठंड लगना एक सामान्य लक्षण हो सकता है, लेकिन यह किसी बड़ी बीमारी की तरफ इशारा भी कर सकता है. जितनी जल्दी पहचान और इलाज किया जाए, उतनी ही जल्दी आराम मिलता है.

Fever with Cold : सर्द के बाद अब मौसम पूरी तरह गर्म हो चुका है. उमस और बढ़ते तापमान ने हालत बिगाड़ कर रख दी है. बदलते मौसम के साथ बुखार होना आम बात है, लेकिन अगर बुखार के साथ कंपकंपी, ठंड लगना, पसीना आना और शरीर टूटने जैसे लक्षण भी दिखें, तो इसे हल्के में न लें. ये किसी सामान्य वायरल नहीं बल्कि इंफेक्शन या गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं फीवर के साथ ठंड महसूस हो तो जानिए क्या करें...

यह भी पढ़ें : सावधान ! शरीर के इन 5 अंगों में सूजन का मतबल डैमेज हो रही किडनी

बुखार के साथ ठंड लगना सिर्फ वायरल है या कुछ और

1. मलेरिया (Malaria)- मलेरिया में शरीर में ठंड लगकर तेज बुखार आता है. पसीना आता है और हर कुछ घंटों में बुखार दोबारा लौट आता है.

2. टायफॉइड (Typhoid)- धीरे-धीरे चढ़ने वाला बुखार, ठंड और कमजोरी इसका मुख्य लक्षण है. खासकर बच्चों और युवाओं में आम होता है.

3. डेंगू (Dengue)- हड्डियों में दर्द, तेज बुखार और ठंड लगना डेंगू के संकेत हो सकते हैं. प्लेटलेट्स की जांच जरूरी है.

4. वायरल फीवर (Viral Fever)- कुछ वायरल संक्रमणों में भी ठंड के साथ बुखार आता है, लेकिन ये आमतौर पर 3-5 दिन में ठीक हो जाते हैं.

5. UTI या अन्य बैक्टीरियल इंफेक्शन- महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) या शरीर में कोई और इंफेक्शन होने पर भी ये लक्षण देखे जाते हैं.

तुरंत पहचानें ये लक्षण

अचानक तेज़ बुखार के साथ कंपकंपी

शरीर में दर्द और कमजोरी

सिरदर्द और आंखों में जलन

भूख कम लगना

बार-बार पसीना आना

बदन टूटना या जोड़ों में दर्द

बुखार के साथ लगे ठंड तो तुरंत करें ये काम

1. बुखार को नजरअंदाज ना करें, खासकर जब इसके साथ ठंड और दर्द हो रहा हो. नजदीकी डॉक्टर के पास जाएं.

2. हर 3-4 घंटे में टेंपरेचर चेक करते रहें.

3. गुनगुना पानी, इलेक्ट्रॉल, नारियल पानी और हल्का सुपा पिएं.

4. ज्यादा काम करने या बाहर निकलने से बचें. शरीर को फुल रेस्ट दें.

5. मलेरिया, डेंगू, टायफॉइड की पुष्टि के लिए सीबीसी, प्लेटलेट काउंट और अन्य टेस्ट करवाएं.

क्या नहीं करना चाहिए

बिना डॉक्टर के सलाह के एंटीबायोटिक न लें.

बर्फ का पानी या ठंडी चीजें न पिएं.

बुखार को नजरअंदाज न करें.

खुद से बीमारी का अंदाज़ा लगाकर इलाज न करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :कौन सी सनस्क्रीन रहेगी आपके लिए सही? खरीदने से पहले जान लीजिए यह बात

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget