एक्सप्लोरर

Watermelon Side Effects: तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज गर्मी में खाया जाने वाला फल है. इसके कई जबरदस्त फायदे शरीर को मिलते हैं. कुछ लोग तो इसे बड़े ही चाव से खाया करते हैं. हालांकि, इसके साथ कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन बेहद हानिकारक भी होता है.

Watermelon Bad Combinations : तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है. गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है. तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ (Tarbooj Benefits) मिलते हैं. हालांकि, तरबूज खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. इससे पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं. एसिडिटी, गैस जैसी तकलीफें बढ़ सकती हैं. यहां चार ऐसी चीजों के बारें में आपको बता रहे हैं, जिसे कभी भी वॉटरमेलन खाने के बाद नहीं खाना चाहिए...
 
दूध (Milk)
तरबूज खाने के बाद कभी भूलकर भी दूध नहीं पीना चाहिए. ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, तरबूज में विटामिन सी पाया जाता है, जो दूध के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकता है. इससे ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. खराब डाइजेशन और बदहजमी की शिकायत भी हो सकती है. इसलिए तरबूज और दूध का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना गया है.
 
नमक (Salt)
तरबूज के बाद या इसके साथ कभी भी नमक नहीं खाना चाहिए. ऐसा करना हानिकारक हो सकता है. तरबूज के साथ नमक खाने से इसके पोषक तत्व शरीर में सही तरह अवशोषित नहीं हो पाते, जिससे ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा हो सकती है और हार्ट की समस्या बढ़ सकती है.
 
हाई प्रोटीन फूड्स (High Protein Foods)
तरबूज खाने के बाद कभी भूलकर भी हाई प्रोटीन फूड्स नहीं खाने चाहिए, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं. डॉक्टर बताते हैं कि तरबूज में विटामिन और रफेज होने के साथ स्टार्च भी पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे कई और समस्याओं भी परेशान कर सकती हैं.
 
अंडा (Egg)
अंडा और तरबूज दोनें का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए. दरअसल, दोनों की तासीर अलग-अलग होती है, जिससे ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. दोनों पेट में जाकर एक-दूसरे को पचने नहीं देते हैं. इससे पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss: ताबड़तोड़ मेहनत के बावजूद नहीं कम हो रहा वजन? तो ट्राई करें ये कमाल की चीज, Fat से हो जाएंगे Slim

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget