एक्सप्लोरर

Green Chilli: आपको चौंका देंगे हरी मिर्च खाने के फायदे, रोज दें जीभ को चटकारा

Green Chilli Benefits: हरी मिर्च खाने से भोजन जल्दी और आसानी से पच जाता है. पेट में भारीपन की समस्या दूर रहती है. मुंह में छाले होने की समस्या हो रही है तो हरी मिर्च इनसे निजात पाने में सहायक होती है.

Health Benefits Of Green Chilli: हरी मिर्च सिर्फ भोजन का स्वाद नहीं बढ़ाती बल्कि सेहत और सुंदरता को भी निखारती है. हालांकि हमारे भोजन में मिर्च का उपयोग तीखापन बढ़ाने के लिए ही किया जाता है. लेकिन यदि आप हरी मिर्च खाना शुरू कर दें तो सेहत और सुंदरता बिना किसी खास एफर्ट के खुद-ब-खुद बढ़ने लगेगी क्योंकि एंटिऑक्सीडेंट्स से भरपूर हरी मिर्च शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाने में सहायक है.

त्वचा को खूबसूरत बनाएं

हरी मिर्च में विटमिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. साथ ही यह मिर्च बीटा-कैरोटीन के गुणों से भरपूर होती है और ये दोनों ही पोषक तत्व स्किन का ग्लो, कसावट और सपल टेक्सचर बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं.

आयरन का प्राकृतिक सोर्स

हरी मिर्च आयरन का प्राकृतिक सोर्स होती है. आयरन शरीर के अंदर रक्त का प्रवाह (Blood Circulation) बढ़ाने का काम करता है, जो त्वचा को सुंदर, शरीर को ऐक्टिव और ब्रेन को शांत बनाए रखने के लिए जरूरी होता है. जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो हर समय थका हुआ और शरीर में भारीपन का अनुभव होता रहता है. ऐसे में आप अपनी डेली डायट में हरी मिर्च का उपयोग शुरू कर दें. इससे आपको लाभ होगा.

बॉडी टेम्प्रेचर को मेंटेन करने में सहायक

हरी मिर्च में कैप्सेसिन (Capsaicin) नाम का कंपाउंड पाया जाता है. जो मस्तिष्क में मौजूद हाइपोथेलेमस (Hypothalamus) के कूलिंग सेंटर को ऐक्टिव बनाए रखने में सहायता करती है क्योंकि ब्रेन का यह पार्ट पूरे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है, इसलिए भारत जैसे गर्म देशों में हरी मिर्च का सेवन सदियों से किया जा रहा है. ताकि शरीर के तापमान को प्राकृतिक तौर पर नियंत्रित रखा जा सके.

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

रक्त में यदि ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक बढ़ जाए तो डायबिटीज की बीमारी हो जाती है. जो धीरे-धीरे पूरे शरीर को खोखला कर कई तरह की बीमारियों को जन्म देती है. इसलिए ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखना जरूरी होता है. खाने में हरी मिर्च का सेवन करके आप यह काम आसानी से कर सकते हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

बार-बार सर्दी-जुकाम हो जाता है या साइनस की समस्या है तो आपको अपने भोजन में हरी मिर्चा का सेवन शुरू कर देना चाहिए क्योंकि हरी मिर्च म्यूकस मेंब्रेन्स को उत्तेजित करती है, इससे म्यूकस पतला होकर निकलता और इसका स्राव भी नियंत्रित रहता है, जिससे नाक अटने और जल्दी जुकाम होने की समस्या नहीं होती है. बाकी हरी मिर्च खाकर आयरन, विटमिन-सी और बी-कॉम्प्लैक्स की प्राप्ति तो होती ही है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. 

अल्सर होने से रोकने में मददगार 

सीमित मात्रा में हर दिन हरी मिर्च का सेवन करने से मुंह और पेट के अल्सर से राहत मिलती है क्योंकि हरी मिर्च शरीर में गर्मी को नहीं बढ़ने देती है. इसलिए यदि पेट खराब रहने के कारण बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो हरी मिर्च खाना शुरू कर दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन के इन लक्षणों को न करें हल्का समझने की भूल, हो सकती है मुश्किल

यह भी पढ़ें: आंखों में दिख रहे हैं ये लक्षण? तो नहीं करें इग्नोर, हो सकते हैं ओमिक्रोन से संक्रमित

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'लापरवाही न होती तो बच जाता मेरा बेटा', इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में भावुक हुए पिता
'लापरवाही न होती तो बच जाता मेरा बेटा', इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में भावुक हुए पिता
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय

वीडियोज

Bollywood News: देशभक्ति से भरा सलमान खान का अवतार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना हुआ रिलीज़
Vasudha: Vasudha का टूटा दिल, Dev ने क्यों रची अपनी ही शादी तोड़ने की साजिश? (24.01.2026)
Chitra Tripathi: न्यूज़ रूम में Shankaracharya विवाद की खुली पोल...मचा हड़कंप! | Avimukteshwaranand
Pakistan के खैबर में आत्मघाती हमले में ISI के आतंकी की मौत...| Pakistan News | ISI News
Odisha की महिलाओं के लिए Subhadra Yojana, ₹10,000 सालाना Financial Assistance | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'लापरवाही न होती तो बच जाता मेरा बेटा', इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में भावुक हुए पिता
'लापरवाही न होती तो बच जाता मेरा बेटा', इंजीनियर युवराज मेहता की शोक सभा में भावुक हुए पिता
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
US Crime: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
US में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
"ये लोग एआई बैन करवाकर मानेंगे" दो मंजिला मकान को सिर पर लेकर भागा लड़का और फिर हो गया कांड
Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के बेस्ट व्हाट्सएप स्टेटस, कोट्स और शायरी यहां देखें
Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के बेस्ट व्हाट्सएप स्टेटस, कोट्स और शायरी यहां देखें
Embed widget