एक्सप्लोरर

Low mood: क्या बिना कारण ही रोती है आपकी गर्लफ्रेंड? ये हो सकती है वजह

Cry Without Reason: क्या आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी बिना बात रोती हैं? या छोटी-सी बात पर रो पड़ती हैं? क्या आपका कोई दोस्त है जो अकारण ही उदास, चिड़चिड़ा रहता है? अगर हां तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए.

Emotional Weakness: महिलाओं के बारे में माना जाता है कि ये भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं. हालांकि ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है लेकिन फिर भी बड़ी तादाद ऐसी महिलाओं की ही है, जो इमोशनली जल्दी टूट जाती हैं (Emotional weakness) या रोने लगती हैं. हालांकि यह कमजोरी (Weakness) नहीं ताकत है और कैसे ये एक ताकत है इस बारे में फिर कभी बात करेंगे. फिलहाल इस बात पर फोकस करते हैं कि क्या आपकी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), आपकी पत्नी (Wife), कोई दोस्त (Friend) या परिवार की कोई महिला अकारण ही रोने लगती है (Cry without reason)? छोटी-सी बात उसे हर्ट कर देती है और उसके आंसुओं का सैलाब शुरू हो जाता है? क्या आपका कोई दोस्त है जो किसी छोटी-सी बात पर नाराज हो जाता है और उसे देखकर आपको लगने लगता है कि बस अब तो ये रो ही देगा!

अगर ऐसा कुछ भी आपके आस-पास किसी अपने के साथ हो रहा है तो इसे उसकी आदत मानने से बचें. ना तो उसे अनदेखा करें, ना नाराज हों और ना ही उसका मजाक बनाएं. क्योंकि आपकी गर्लफ्रेंड, पत्नी या फ्रेंड इमोशनल फूल नहीं हैं बल्कि हो सकता है कि उनके शरीर में एक खास विटामिन की कमी हो गई हो. इस विटामिन की कमी आमतौर पर शाकाहारी लोगों के शरीर में हो जाती है क्योंकि प्लांट बेस्ड डायट से यह विटामिन मिल नहीं पाता है. इस कारण ब्रेन फंक्शन और इमोशन मैनेजमेंट में तारतम्यता बनाने में दिक्कत होती है और व्यक्ति भावनात्मक रूप से कमजोर अनुभव करता है और उसके इमोशन, आंसू, गुस्से या झुंझलाहट के रूप में बाहर निकलते हैं.

क्यों छाई रहती है उदासी?

  • शरीर में विटामिन-बी12 की कमी मूड खराब रहने की वजह हो सकती है. इसकी कमी के कारण पुरुष बहुत जल्दी गुस्सा या हर्ट हो सकते हैं और महिलाएं बात-बात पर रोना शुरू कर सकती हैं. जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि यह प्रतिक्रिया इस कारण होती है क्योंकि ब्रेन इमोशनल क्वोशंट (emotional quotient) के मामले में ठीक तरह से रेस्पॉन्ड नहीं कर पाता है.
  • विटामिन-बी12 की कमी के कारण व्यक्ति का मूड लो रहता है और फोकस बनाने में भी समस्या आ सकती है.
  • इस विटामिन की कमी के कारण व्यक्ति के व्यवहार में गुस्से की अधिकता (Aggression) भी हो सकती है क्योंकि बहुत अधिक गुस्सा भी मानसिक और भावनात्मक कमजोरी की एक वजह होता है.
  • विटामिन-बी12 की कमी से आमतौर पर पुरुषों में गुस्सा अधिक बढ़ सकता है और गुस्सा करते-करते ये भावुक हो सकते हैं जबकि महिलाओं में रोने की प्रवृत्ति में अधिकता देखी जाती है.
  • विटामिन-बी 12 की कमी और बिना कारण रोने के बीच संबंध यह है कि इसकी कमी का कारण अवसाद (Depression) के लक्षणों को ट्रिगर करता है. एनसीबीआई (NCBI) में प्रकाशित एक केस स्टडी में मूड डिसऑर्डर और मिश्रित मानसिक लक्षणों (mixed psychotic features) का विटामिन-बी 12 की कमी के से सीधा संबंध पाया गया.


क्यों हो जाती है विटामिन बी12 की कमी?

  • शाकाहारी लोगों के भोजन (Vegetarian) में लगभग सभी तरह के विटामिन और न्यूट्रिऐंट्स शामिल होते हैं. लेकिन विटामिन-बी 12 सिर्फ एनिमल बेस्ड प्रॉडक्ट्स से ही प्राप्त होता है. जैसे, मीट, अंडा, फिश या फिर दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स.
  • जो शाकाहारी लोग दूध, दही इत्यादि लेते हैं, उनके शरीर में भी कई बार विटामिन-बी12 की पूर्ति नहीं हो पाती है. और एक उम्र के बाद आजकल ज्यादातर लोग दूध पीना छोड़ देते हैं इसलिए भी शाकाहारी लोगों के शरीर में विटामिन-बी 12 की कमी हो जाती है.
  • यदि आप शाकाहारी हैं तो अपनी और अपने परिवार की डायट में विटामिन-बी12 की प्रचुरता के लिए सप्लिमेंट्स जरूर शामिल करें. इस विषय में पहले डॉक्टर से बात करें ताकि वह आपकी जरूरत के हिसाब से सही डोज आपको बता सकें. गर्लफ्रेंड या पत्नी को भी डॉक्टर के पास लेकर जाएं और उनके शरीर में आई इस विटामिन की कमी को दूर करें ताकि आपकी लाइफ से दूर हुआ सुख-चैन फिर से लौट सके.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: ये 5 लक्षण बताते हैं कि शरीर की जरूरत से कम खा रहे हैं आप

यह भी पढ़ें: पर्फेक्शन की लत करती है परेशान, ऐसे छीन लेती है आपका सुख-चैन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget