एक्सप्लोरर

Tea For Skin: आंवला, अदरक और इलायची की चाय से चमकेगा चेहरा! दूर होंगी स्किन से जुड़ी प्रॉबलम, मगर कैसे?

Tea For Skin: क्या आपने कभी ये सुना है कि चाय पीने से त्वचा पर निखार आ सकता है? बेशक यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, मगर ये बिल्कुल सच है.

Tea Benefits For Skin: दुनियाभर में ऐसे लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत चाय से करती हो. चाय न सिर्फ मूड को अच्छा रखने में मदद करता है, बल्कि आपको तरोताजा भी महसूस कराता है. भारतीय लोग मानते हैं कि चाय में इतनी ताकत होती है कि ये सिर में होने वाले दर्द को तुरंत ठीक कर सकती है. सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज भी इस हॉट ड्रिंक को एक एक दवा के रूप में पीते हैं. चाय के इन सब फायदों के बारे में तो आप सालों से सुनते आ रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि चाय पीने से त्वचा पर निखार आ सकता है? बेशक यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा, मगर ये बिल्कुल सच है.    

कई चाय इतनी प्रभावी होती हैं कि उन्हें पीने से न सिर्फ चेहरे पर दिखने वाला तनाव कम होता है, बल्कि त्वचा में निखार भी आता है. प्रदूषण हमें फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रति सेंसिटिव बनाता है, जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर रिंकल्स, फाइन लाइन्स, डार्क स्पॉट और डलनेस आ जाती है. चाय एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है और तो और इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं. यही वजह है कि चाय की एक कप आपकी स्किन को चर्चा का विषय बना सकती है. 

चाय के त्वचा पर फायदे

1. ग्रीन टी: ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. ये चाय जली हुई स्किन को मॉइस्चराइज़ करने का काम करती है. इसे हाइड्रेटेड रखती है और तो और सनबर्न के प्रभाव को भी कम करती है. ग्रीन टी स्किन की जलन, रेडनेस, ब्रेकआउट और सूजन को भी कम करने में मदद करती है. इसके अनगिनत फायदों की वजह से ही कई स्किन स्पेशलिस्ट भी ग्रीन टी को फेस पर अप्लाई करने की सलाह देते हैं. ये त्वचा के मामूली घावों को ठीक करने में भी मददगार है.

2. ब्लैक टी: ब्लैक टी पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है. ये चाय चेहरे पर समय से पहले दिखने वाले उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकने में मदद करती है. कई अध्ययनों के मुताबिक, बाकी चाय की तुलना में ब्लैक टी झुर्रियों को कम करने में काफी ज्यादा प्रभावी साबित होती है. ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन पर दाग-धब्बे पैदा करने वाले टॉक्सिन्स को रिमूव करने में मदद करता है. इस चाय को आप कॉटन के माध्यम से सीधे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं.

3. आंवला हर्बल टी: ग्रीन टी और ब्लैक टी की तरह ही आंवला हर्बल टी में भी स्किन को फायदे पहुंचाने वाले कई गुण मौजूद हैं. आंवला का रस विटामिन C के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है. इस हर्बल चाय का रोजाना सेवन करने से स्किन के कोलेजन फॉर्मेशन को बढ़ाने में हेल्प मिलती है, जिससे त्वचा मुलायम और जवां दिखती है. आंवला से बनी चाय पिंपल्स के दाग और ब्रेकआउट को कम करती है. क्योंकि ये एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है.

4. अदरक और हल्दी की चाय: अदरक और हल्दी गुणकारी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल तरह-तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है. अदरक और हल्दी दोनों ही दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती हैं. हल्दी और अदरक ऐसे मसाले हैं जो त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर कर सकते हैं. अदरक और हल्दी की चाय एपिडर्मिस की हेल्थ को बनाए रखने के लिए उत्तम विकल्प है. 

5. इलायची की चाय: इलायची की चाय के एंटीबैक्टीरियल गुण ब्रेकआउट की मरम्मत में काफी मददगार हैं. इलायची एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर कर सकती है और आपके चेहरे को साफ और स्वस्थ बनाती है. इलायची में विटामिन C, कैल्शियम और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा, इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget